National Doctors Day: भारतीय कप्तान विराट कोहली का डॉक्टरों को सलाम, बोले- हमें इसे रोज सेलीब्रेट करना चाहिए

National Doctors Day: पूरे देश में 1 जुलाई को 'नेशनल डॉक्टर्स डे' के रूप में मनाया जा रहा है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों ने 'असली हीरो' को सलाम किया है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: July 1, 2020 14:30 IST

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 1 जुलाई को मनाया जा रहा नेशनल डॉक्टर्स डे।विराट कोहली समेत, युवराज-रोहित ने किया डॉक्टरों के जज्बे को सलाम।तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस, हार नहीं मान रहे डॉक्टर।

National Doctors Day: कोरोना संक्रमण के बीच एक ओर जहां लोग अपने घरों से बाहर निलकने से भी कतरा रहे हैं, वहीं दूसरी तरह डॉक्टर संक्रमित लोगों के बीच उन्हें ठीक करने के लिए खुद की जान को दाव पर लगा रहे हैं।

युवी ने याद किया बीता वक्त: भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने ऐसे ही योद्धाओं को 'नेशनल डॉक्टर्स डे' के मौके पर सलाम किया है। युवराज ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया, जिसमें उन्होंने खुद उन लम्हों को याद किया है, जब वह कैंसर से जूझ रहे थे। युवराज ने सभी डॉक्‍टर्स को करुणा और प्‍यार का अवतार बताया है।

कोहली ने भी किया सलाम: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने लिखा, "आज ही नहीं बल्कि रोज हमें इसे सेलीब्रेट करना चाहिए। इतने सारे लोगों की मदद को आपकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद। मैं आपके जोश और समर्पण को सलाम करता हूं।"

रोहित शर्मा ने दी शुभकामनाएं: भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ट्वीट किया, "हम सभी जानते हैं कि डॉक्‍टरों ने इस मुश्किल घड़ी में बलिदान और साहस को दिखाया है। उनके प्रयासों का हमारे लिए क्या अर्थ है, शब्द ये बयां नहीं कर सकते। मैं बस उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं। सभी नागरिकों से विनम्र अनुरोध है कि वह प्रोटोकॉल का पालन करें और उनके (डॉक्टर) लिए इसे आसान बनाएं।"

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले: भारत में बुधवार को कोविड-19 से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 17,400 हो गई है। वहीं संक्रमण के 18,653 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 5,85,493 पर पहुंच चुकी है। 

टॅग्स :विराट कोहलीयुवराज सिंहरोहित शर्माडॉक्टरइंडियाकोरोना वायरस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या