'फ्रेंडशिप डे' पर सुरेश रैना ने शेयर किया वीडियो, महेंद्र सिंह धोनी को बताया खुद का मेंटॉर

फ्रेंडशिप डे के मौके पर सुरेश रैना ने माही से अपनी दोस्ती को याद करते हुए खास वीडियो शेयर किया है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: August 2, 2020 05:39 PM2020-08-02T17:39:38+5:302020-08-02T18:05:47+5:30

"My Guiding Force, My Mentor": Suresh Raina's Special Message For MS Dhoni On Friendship Day | 'फ्रेंडशिप डे' पर सुरेश रैना ने शेयर किया वीडियो, महेंद्र सिंह धोनी को बताया खुद का मेंटॉर

'फ्रेंडशिप डे' पर सुरेश रैना ने शेयर किया वीडियो, महेंद्र सिंह धोनी को बताया खुद का मेंटॉर

googleNewsNext
Highlightsफ्रेंडशिप डे पर चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया वीडियो।वीडियो में नजर आ रहे महेंद्र सिंह धोनी संग सुरेश रैना।सुरेश रैना ने रीट्वीट किया वीडियो, लिखा स्पेशल मैसेज।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की दोस्ती जगजाहिर हैं। फ्रेंडशिप डे के मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी और रैना साथ-साथ नजर आ रहे हैं। 

चेन्नई ने शेयर किया वीडियो

आईपीएल फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "फ्रेंड्स, पर्फेक्ट-10 के लिए हमेशा साथ।"

रैना ने वीडियो को किया रीट्वीट, लिखा स्पेशल मैसेज

खुद रैना ने इस वीडियो को धोनी और सीएसके को टैग करते हुए रिट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "चेन्नई टीम,इतनी खूबसूरत यादों को आपने हमारे लिए बनाया, शुक्रिया। धोनी भाई मेरे दोस्त ही नहीं हैं, बल्कि वह मेरे गाइड, मेंटॉर और हमेशा मुश्किल वक्त में साथ देने वाले भी हैं। थैंक यू माही भाई। हैपी फ्रेंडशिप डे। जल्द मिलते हैं।"

सुरेश रैना के प्रदर्शन पर एक नजर

सुरेश रैना ने 226 वनडे मैचों की 194 पारियों में 35 बार नाबाद रहते हुए 5615 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 36 अर्धशतक जड़े। 18 टेस्ट मैचों की 31 पारियों में ये बल्लेबाज 1 सेंचुरी और 7 फिफ्टी की मदद से 768 रन बना चुका है। वहीं 78 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों की 66 पारियों में वह 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 1604 रन बना चुके हैं।

रैना 193 आईपीएल मैचों की 189 पारियों में 28 बार नाबाद रहते हुए 5368 रन बना चुके हैं। इस दौरान रैना ने 1 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं। रैना इस फॉर्मेट में 25 शिकार भी कर चुके हैं।

Open in app