IPL 2019: मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी ने बिना देखे लगाया एकदम सटीक निशाना, फैंस हुए हैरान ये 'असली' था या 'फर्जी'

Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस ने अपने युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डार्ट्स पर बिना देखे सटीक निशाना लगाते नजर आ रहे हैं

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 9, 2019 18:08 IST

Open in App

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हाल ही में डार्ट्स गेम खेलते नजर आए और एक ही प्रयास में बिना देखे लक्ष्य पर एकदम सटीक निशाना लगा दिया। 

मुंबई इंडियंस ने खुद सूर्यकुमार यादव द्वारा लगाए गए इस निशाने का वीडियो शेयर करते हुए फैंस से पूछा है कि वे क्या सोचते हैं कि वह असली है नहीं?

मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के इस वीडियो को लेकर ट्वीट किया है, 'पहला प्रयास, बिना देखे, सूर्यकुमार यादव ने एकदम सटीक निशाना लगाया।' फैंस, आपको क्या लगता है? फर्जी या असली? इस पर कई फैंस ने कहा कि सूर्यकुमार यादव द्वारा लगाया गया ये निशाना एकदम असली थी। सूर्यकुमार ने पिछले आईपीएल सीजन में मुंबई के लिए वापसी करते हुए चार अर्धशतकों की मदद से 500 से ज्यादा रन बनाए थे।  

लेकिन कई फैंस ने कहा कि सूर्यकुमार यादव द्वारा लगाया गया ये निशाना फर्जी था। एक फैन तो सूर्यकुमार यादव को सलाह देते हुए कहा, 'कभी-कभी विकेट पर भी थ्रो कर लिया करो यार, धोनी के जैसे।' 

तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम अपने अगले मैच में बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ेगी। कुछ फैंस ने कप्तान रोहित शर्मा को इस मैच में युवराज सिंह को खिलवाने की सलाह दी है।

युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 की नीलामी में एक करोड़ रुपये में खरीदा था, उन्होंने इस सीजन में अब तक मुंबई के लिए चार मैच खेले हैं। 37 वर्षीय युवराज ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन के पहले मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा था।

टॅग्स :मुंबई इंडियंसआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)युवराज सिंह

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या