एमएस धोनी के 37वें जन्मदिन पर सहवाग ने अनोखे अंदाज में किया विश, लिखा, 'ओम फिनिशाया नम:'

MS Dhoni turns 37: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज अपना 37वां जन्म दिन मना रहे हैै, सहवाग ने अनोखे अंदाज में किया विश

By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 07, 2018 7:06 AM

Open in App

नई दिल्ली, 07 जुलाई: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में शुमार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले कैप्टन कूल को उनके जन्मदिन के मौके पर दुनिया भर के फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं। धोनी को विश करने वालों में कई स्टार क्रिकेटर भी शामिल हैं। लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी अनोखे अंदाज में विश करने में धाकड़ क्रिकेटर रहे वीरेंद्र सहवाग ने बाजी मार ली है।

सहवाग ने मजेदार अंदाज में किया धोनी को बर्थडे विश

सहवाग ने धोनी को 37वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, '#हैपीबर्थडेएमएसधोनी आपकी जिंदगी इस स्ट्रेच से ज्यादा लंबी हो और आपको हर चीज में आपकी स्टम्पिंग से ज्यादा तेजी से खुशियां मिलें। ओम फिनिशाया नम: !'

सहवाग के साथ-साथ धोनी को टीम इंडिया के कई स्टार क्रिकेटरों ने विश किया है। इनमें सुरेश रैना, वीवीएस लक्ष्मण, रिद्धिमान साहा और आरपी सिंह जैसे कई स्टार क्रिकेटर शामिल हैं।

धोनी शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 के दौरान 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए। उनसे पहले ये उपलब्धि सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने हासिल की थी। धोनी ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के कुल नौवें क्रिकेटर हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीवीरेंद्र सहवागहैप्पी बर्थडेसुरेश रैना

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या