Cricket Samachar: मैदान पर उतरते ही धोनी ने लगा दी चौके-छक्कों की झड़ी, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2020 का पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है।

By सुमित राय | Published: March 4, 2020 03:12 PM2020-03-04T15:12:33+5:302020-03-04T15:14:19+5:30

MS Dhoni-led Chennai Super Kings begin practice befor Indian Premier League | Cricket Samachar: मैदान पर उतरते ही धोनी ने लगा दी चौके-छक्कों की झड़ी, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

धोनी 29 मार्च से आईपीएल में चेन्नई की कप्तानी करते दिखेंगे। (फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsएमएस धोनी करीब 8 महीने बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी कर रहे हैं।आईपीएल का 13वां सीजन शुरू होने से तीन हफ्ते पहले धोनी ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी करीब 8 महीने से क्रिकेट मैदान से दूर है और अब 29 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। आईपीएल का 13वां सीजन शुरू होने से तीन हफ्ते पहले धोनी ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

धोनी के प्रैक्टिस का एक वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह मैदान पर बल्ला लेकर उतरने के साथ ही चौके-छक्कों की झड़ी लगा देते हैं।

वीडियो में टीम के सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं, लेकिन जैसे ही धोनी बल्ला लेकर क्रीज की ओर बढ़ते हैं फैंस जोश से भर जाते हैं और धोनी का जोरदार स्वागत करते हैं। इसके बाद धोनी कई चौके और छक्के लगाते दिखते हैं। अंत में धोनी अन्य खिलाड़ियों को टिप्स और फैंस को ऑटोग्राफ देते देखे जा रहे हैं।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2020 का पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक तीन बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया है।

धोनी करीब 8 महीने बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार पिछले साल आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए देखा गया था।

Open in app