सचिन के सबसे बड़े फैन को धोनी ने अपने घर पर दी दावत, Photos सोशल मीडिया पर वायरल

धोनी ने सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर गौतम को अपने घर पर लंच पर इनवाइट किया।

By सुमित राय | Published: June 02, 2018 10:25 AM

Open in App

दो साल बाद आईपीएल में वापसी करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स धमाल मचा दिया और सभी को हैरान करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। ज्यादातर उम्रदराज खिलाड़ियों से लैस होने के बावजूद चेन्नई ने हर मामले में दूसरी टीमों को मात दी।

मुंबई में जीत दर्ज करने बाद धोनी की पूरी टीम चेन्नई पहुंची, जहां जीत का जश्न मनाया गया। इसके बाद धोनी क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी फैमिली के साथ टाइम बिता रहे हैं। धोनी इन दिनों अपने रांची के फार्महाउस में फैमिली के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं।

इस बीच धोनी ने सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर गौतम को अपने घर पर लंच पर इनवाइट किया। इस दौरान धोनी और उनकी पूरी फैमिली ने सुधीर के साथ बैठकर लंच किया। इस दौरान डाइनिंग टेबल पर सुधीर गौतम के साथ धोनी, साक्षी, और उनके पिता पान सिंह नजर आए।

धोनी के साथ सुधीर गौतम के लंच की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसे इंस्टाग्राम पर @sakshi.singh.dhoni नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सुधीर को तेंदुलकर का सबसे बड़ा फैन कहा जाता है और वो टीम इंडिया के हर मैच में नजर आते हैं। तेंदुलकर के संन्यास लेने के बाद भी सुधीर भारत के हर मैच तेंदुलकर की 10 नंबर की जर्सी पहनकर मैच देखने आते हैं।

रांची पहुंचने के बाद धोनी की पत्नी साक्षी जब अपने घर पहुंचीं तो वह फैंस को सोशल मीडिया के जरिए घर की सैर कराना नहीं भूलीं। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए, जिसमें उन्होंने अपने घर की सैर कराई। ऐसा लगता है कि एक वीडियो उस समय का है जब साक्षी गाड़ी से घर के अंदर जा रही हैं।

बता दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 27 मई को खेले गए आईपीएल 2018 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 28 मई को धोनी पूरी टीम के साथ चेन्नई गए और वहां फैंस के साथ जीत का जश्न मनाया। इसके बाद धोनी 29 मई को रांची स्थित अपने घर चले गए।

टॅग्स :एमएस धोनीसाक्षी धोनीचेन्नई सुपर किंग्सक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या