धोनी ने रांची में खास अंदाज में की टीम इंडिया की मेजबानी, अपने फार्महाउस में दी डिनर की 'दावत', देखें तस्वीरें

MS Dhoni: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे खेलने के लिए रांची पहुंची टीम इंडिया का जोरदार अंदाज में किया स्वागत

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 07, 2019 4:16 PM

Open in App

टीम इंडिया शुक्रवार (08 मार्च) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एमएस धोनी के गृह नगर रांची में तीसरे वनडे में उतरेगी। टीम इंडिया बुधवार को जैसे ही धोनी के गृहनगर रांची पहुंची, माही ने अपने साथी खिलाड़ियों के लिए डिनर की मेजबानी से लेकर कार ड्राइव करते हुए शानदार अंदाज में मेजबानी की।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में धोनी रांची एयरपोर्ट पहुंचे टीम इंडिया के अपने कुछ साथी खिलाड़ियों की एक कार को खुद ड्राइव करते दिखे। इसके बाद धोनी की पत्नी साक्षी ने रांची स्थित धोनी के शानदार फार्महाउस में टीम इंडिया के लिए डिनर का आयोजन किया। 

युजवेंद्र चहल ने धोनी के घर पर इस डिनर की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, 'पिछली रात के लिए शुक्रिया धोनी भाई और साक्षी भाभी'  इससे पहले बुधवार को रांची एयरपोर्ट पर पहुंचने पर धोनी का जोरदार अंदाज में स्वागत किया गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज के हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे के दौरान धोनी लिस्ट-ए क्रिकेट में अपने 13 हजार रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने थे। धोनी ये उपलब्धि हासिल करने के साथ ही सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 

पहले वनडे में धोनी ने केदार जाधव के खिलाफ पांचवें विकेट के लिए 141 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई थी। इस मैच के दौरान धोनी रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक (216 छक्के) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे।

टॅग्स :एमएस धोनीसाक्षी धोनीयुजवेंद्र चहलभारत Vs ऑस्ट्रेलियाकेदार जाधव

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या