धोनी ने शॉपिंग के दौरान की साक्षी को नई सैंडल पहनने में मदद, हुई जमकर तारीफ, वायरल हुईं तस्वीरें

MS Dhoni and Sakshi: साक्षी ने धोनी द्वारा उन्हें शॉपिंग द्वारा नई सैंडल पहनने में मदद की तस्वीरें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट से मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है

By अभिषेक पाण्डेय | Published: December 16, 2018 11:45 AM

Open in App

एमएस धोनी को दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक होने के साथ-साथ सबसे विनम्र क्रिकेटरों में से एक के तौर पर जाना जाता है। इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने ऐसे कई मौके आए हैं जब अपने सादे और सरल व्यवहार से फैंस का दिल जीता है। अब एक फिर से धोनी ने कुछ ऐसा ही किया है जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।   

दरअसल, इस बार धोनी ने पत्नी साक्षी के लिए कुछ ऐसा किया है, जिससे सोशल मीडिया में उनकी जमकर तारीफ हो रही है। साक्षी धोनी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में धोनी शॉपिंग के दौरान उन्हें सैंडल पहनने में मदद करते नजर आ रहे हैं। साक्षी ने धोनी द्वारा उन्हें सैंडल पहनाने की तस्वीर एक मजेदार कैप्शन के साथ शेयर की है, 'आपने जूते के लिए पैसे दिए हैं तो आप ही उन्हें बांधिए भी।' धोनी इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर परिवार के साथ फुर्सत में वक्त बिता रहे हैं। धोनी इस फुर्सत के पलों में सोशल मीडिया में काफी ऐक्टिव रह हैं और बेटी जीवा के साथ मस्ती करते हुए मजेदार वीडियो शेयर करते रहे हैं। 

धोनी को इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज की टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि 37 वर्षीय इस क्रिकेटर को 2019 वर्ल्ड कप में खेलने का दावेदार माना जा रहा है और अब वह जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान खेलते नजर आएंगे।   

टॅग्स :साक्षी धोनीएमएस धोनीजीवा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या