धोनी ने खरीदी 90 लाख रुपये की नई जीप ग्रैंड शेरोकी, साक्षी ने शेयर की फोटो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी एस समय भारतीय सेना के साथ जम्मू-कश्मीर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस बीच उनके घर एक नई गाड़ी पहुंची है, जिसकी फोटो उनकी पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

By सुमित राय | Published: August 10, 2019 04:35 PM2019-08-10T16:35:00+5:302019-08-10T16:35:00+5:30

MS Dhoni gets new car Jeep Grand Cherokee, Sakshi shares image | धोनी ने खरीदी 90 लाख रुपये की नई जीप ग्रैंड शेरोकी, साक्षी ने शेयर की फोटो

धोनी ने खरीदी 90 लाख रुपये की नई जीप ग्रैंड शेरोकी

googleNewsNext
Highlightsधोनी ने एक जीप ग्रैंड शेरोकी खरीदी है, जो अब उनके घर पहुंच गई है।जीप ग्रैंड शेरोकी की कीमत भारत में 80 से 90 लाख रुपये है।धोनी सेना के साथ ट्रेनिग कर रहे हैं, इस बीच साक्षी ने जीप की फोटो शेयर की।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी एस समय भारतीय सेना के साथ जम्मू-कश्मीर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस बीच उनके घर एक नई गाड़ी पहुंची है, जिसकी फोटो उनकी पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। धोनी ने एक जीप ग्रैंड शेरोकी खरीदी है, जिसकी कीमत भारत में 80 से 90 लाख रुपये है।

साक्षी धोनी ने गाड़ी की फोटो शेयर करते हुए धोनी को टैक किया और कैप्शन में लिखा, 'घर में स्वागत है रेडबीस्ट! तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया धोनी, हम तुम्हें मिस कर रहे हैं। भारत में अपनी पहली और एकमात्र कार को इंतजार है।'

धोनी का बाइक्स के लिए क्रेज किसी से छिपा नहीं है। धोनी को बाइक्स का इतना शौक है कि उनके पास 23 बाइक्स का कलेक्शन है। हालांकि धोनी को सिर्फ बाइक्स का ही नहीं लग्जरी गाड़ियों का भी क्रेज है। धोनी साल 2009 में लग्जरी कार 'हमर एच-2' खरीदने को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने ये कार करीब 1 करोड़ रुपए में खरीदी थी। वहीं धोनी के पास कॉन्फेडरेट X132 बाइक भी हैं, जिसे खरीदने के लिए उन्हें 60 लाख रुपये खर्च करने पड़े थे।

धोनी के बाइक कलेक्शन में क्लासिक के अलावा कई सुपरबाइक्स मौजूद हैं। उनके बाइक कलेक्शन में यामाहा के कई पुराने मॉडल से लेकर कई लग्जरी बाइक्स शामिल हैं, जैसे कॉन्फेडरेट X132 हैलकेट, कावासाकी निंजा H2, हार्ले डेविडसन, Ninja ZX-14R, रॉयल एनफील्ड, बीएसए गोल्डस्टार , यामाहा RD-350, यामाहा थंडरकैट डुकाटी 1098 और टीवीएस अपाचे आदि। धोनी के पास 23 से ज्यादा बाइक्स हैं।

धोनी के पास एक करोड़ की हमर के अलावा भी कई लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है। इसमें ऑडी Q7, लैंड रोवर फ्रीलेंडर, GMC Sierra, Ferrari 599, Mitsubishi Outlander, पजेरो SFX, टोयोटा कोरोला, कस्टम बिल्ट स्कॉर्पियो (ओपन) जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

Open in app