MS Dhoni IPL 2023: धोनी या जडेजा, कौन करेगा आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व, सीईओ विश्वनाथन ने की पुष्टि

MS Dhoni CSK Captaincy in IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने रहेंगे। सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने रविवार को पुष्टि की।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 4, 2022 02:59 PM2022-09-04T14:59:55+5:302022-09-04T15:01:20+5:30

MS Dhoni CSK Captaincy in IPL 2023 MS Dhoni lead Chennai Super Kings in IPL 2023 confirms CEO Kasi Viswanathan ravindra jadeja | MS Dhoni IPL 2023: धोनी या जडेजा, कौन करेगा आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व, सीईओ विश्वनाथन ने की पुष्टि

210 मैचों में माही ने कप्तानी की। 123 में जीत मिली और 86 मैच में हार का सामना करना पड़ा।

googleNewsNext
Highlights2022 में सीएसके ने दो बार कप्तान बदले थे।चेन्नई सुपर किंग्स का मतलब एमएस धोनी है। चेन्नई सुपर किंग्स टीम पर 2 साल का बैन लगाया गया था।

MS Dhoni CSK Captaincy in IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार मुहर लगा दी। आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी ही टीम का नेतृत्व करेंगे। यानी रविंद्र जडेजा खिलाड़ी के रूप में खेलते रहेंगे। सीईओ के सीईओ काशी विश्वनाथ ने पुष्टि कर दी। 2022 में सीएसके ने दो बार कप्तान बदले थे।

सीएसके के सीईओ ने भी इस तथ्य को स्वीकार किया था कि चेन्नई सुपर किंग्स का मतलब एमएस धोनी है। इस टीम पर 2 साल का बैन लगाया गया था। 210 मैचों में माही ने कप्तानी की। 123 में जीत मिली और 86 मैच में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा ने 143 में कप्तानी की और 79 में जीत दिलाई। रोहित 5 बार चैंपियन टीम को बना चुके हैं। 

इस साल की शुरुआत में आईपीएल 2022 सीजन के दौरान टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत से दो दिन पहले रवींद्र जडेजा को कप्तान नियुक्त किया था। कप्तानी में बदलाव का प्रयोग किया गया था। हालांकि, यह प्रयोग विफल रहा और 30 अप्रैल को टूर्नामेंट के बीच में टीम का नेतृत्व करने के लिए एमएस धोनी को वापस लाया गया था।

महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय मंच हो या फ्रेंचाइजी क्रिकेट एमएस ने एक कप्तान के रूप में अपने अधिकार पर मुहर लगा दी है। 41 वर्षीय विकेटकीपर आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं और उन्होंने चार मौकों पर जीत का स्वाद चखा है।

Open in app