क्रिकेट छोड़ फुटबॉल खेलने में बिजी हैं एमएस धोनी, लिएंडर पेश भी साथ आए नजर

रिति स्पोर्ट्स ने फेसबुक पर फोटो शेयर की है, जिसमें धोनी और लिएंडर पेस फुटबॉल खेलते दिख रहे हैं।

By सुमित राय | Published: October 08, 2019 10:45 AM

Open in App
ठळक मुद्देएमएस धोनी क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और फिलहाल अपने शौक को पूरा कर रहे हैं। धोनी को टेनिस के महान खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ मुंबई में फुटबॉल खेलते देखा गया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और फिलहाल अपने शौक को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने पहले सेना के साथ ट्रेनिंग की और अब फुटबॉल खेलते नजर आए हैं। धोनी को टेनिस के महान खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ मुंबई में फुटबॉल खेलते देखा गया।

रिति स्पोर्ट्स ने फेसबुक पर फोटो शेयर की है, जिसमें धोनी और लिएंडर पेस फुटबॉल खेलते दिख रहे हैं। रिति स्पोर्ट्स वहीं फर्म है जो धोनी का प्रबंधन करती है। उसने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'कैप्टन कूल: एमएस धोनी भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ मुंबई में चैरिटी फुटबॉल मैच खेलते हुए।'

बता दें कि एमएस धोनी इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप के बाद धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा तेज थी, लेकिन उन्होंने संन्यास नहीं लिया और क्रिकेट से ब्रेक लेकर आर्मी के साथ ट्रेनिंग करने का फैसला किया। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद अब धोनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीलीएंडर पेसफुटबॉल

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या