'Most Admired Man' की लिस्ट में धोनी ने पाया दूसरा स्थान, सचिन-कोहली को पीछे छोड़ा, लेकिन पीएम मोदी से रह गए पीछे

सर्वे में 41 देशों के 42,000 लोगों ने हिस्सा लिया और दुनिया के सबसे प्रशंसित (Most Admired) पुरुष और महिला का चयन किया गया।

By सुमित राय | Published: September 25, 2019 11:41 PM2019-09-25T23:41:46+5:302019-09-25T23:44:27+5:30

Most Admired List: MS Dhoni is more popular than Virat Kohli and Sachin Tendulkar in India | 'Most Admired Man' की लिस्ट में धोनी ने पाया दूसरा स्थान, सचिन-कोहली को पीछे छोड़ा, लेकिन पीएम मोदी से रह गए पीछे

सर्वे में धोनी दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 8.65 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया।

googleNewsNext
Highlightsधोनी लंबे समय से क्रिकेट ग्राउंड से दूर हैं, लेकिन अभी भी उनकी पॉपुलारिटी कम नहीं हुई है।एक ताजा सर्वे में एमएस धोनी ने कई दिग्गज हस्तियों को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी लंबे समय से क्रिकेट ग्राउंड से दूर हैं, लेकिन अभी भी उनकी पॉपुलारिटी कम नहीं हुई है। एक ताजा सर्वे में धोनी ने कई दिग्गज हस्तियों को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है, हालांकि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीछे रह गए हैं।

YouGov द्वारा कराए गए इस सर्वे में 41 देशों के 42,000 लोगों ने हिस्सा लिया और दुनिया के सबसे प्रशंसित (Most Admired) पुरुष और महिला का चयन किया। इसमें भारत में पीएम मोदी को सबसे ज्यादा 15.66 % लोगों ने वोट किया और दूसरे नंबर पर एमएस धोनी रहे, जिन्हें 8.65 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया, जबकि महिलाओं की लिस्ट में मैरी कॉम को को सबसे ज्यादा 10.36 प्रतिशत लोगों ने वोट किया। वहीं अगर पूरी दुनिया की बात करें तो बिल गेट्स और मिशेल ओबामा इस लिस्ट में नंबर एक पर रहे।

क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद भारत में विराट कोहली से ज्यादा धोनी को लोगों ने पसंद किया। इस लिस्ट में खिलाड़ियों की बात करें तो धोनी के बाद दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्हें 5.81 फीसद वोट मिला, जबकि कोहली तीसरे नंबर पर रहे, जिन्हें 4.46 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। भारत में इसके बाद रोनाल्डो को 2.95 फीदसी वोट के साथ और मेसी को 2.32 प्रतिशत लोगों ने वोट किया।

वहीं महिलाओं की बात करें तो भारतीय महिला बॉक्सर मैरी कॉम 10.36 फीदसी वोट के साथ टॉप 25 में अकेली महिला खिलाड़ी हैं। वहीं किरण बेदी, लता मेंगेशकर, सुषमा स्वराज, दीपिका पादुकोण मैरीकॉम के बाद टॉप पांच में शामिल हैं।

भारत में लोगों ने इन्हे किया सबसे ज्यादा पसंद

Open in app