MI vs CSK: मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी ने छक्कों की बनाई हैट्रिक, 4 गेंदों में ठोके 20 रन, टीम के लिए 5000 रन बनाने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

MI vs CSK: रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत में एमएस धोनी की विस्फोटक अंदाज में खेली गई पारी का अहम योगदान रहा। उन्होंने छक्कों की हैट्रिक लगाकर अपनी टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

By रुस्तम राणा | Published: April 15, 2024 12:06 AM2024-04-15T00:06:26+5:302024-04-15T00:08:02+5:30

MI vs CSK: Dhoni made a hat-trick of sixes against Mumbai Indians, scored 20 runs in 4 balls, became the second player to score 5000 runs for the team. | MI vs CSK: मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी ने छक्कों की बनाई हैट्रिक, 4 गेंदों में ठोके 20 रन, टीम के लिए 5000 रन बनाने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

MI vs CSK: मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी ने छक्कों की बनाई हैट्रिक, 4 गेंदों में ठोके 20 रन, टीम के लिए 5000 रन बनाने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

googleNewsNext
Highlightsधोनी ने पारी के 20वें ओवर में हार्दिक पंड्या के खिलाफ सिर्फ चार गेंदों पर 20 रन ठोकेउन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए 5000 रन पूरे किएसीएसके ने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 रनों की जीत दर्ज की

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी का जलवा बरकरार है। रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत में एमएस धोनी की विस्फोटक अंदाज में खेली गई पारी का अहम योगदान रहा। उन्होंने छक्कों की हैट्रिक लगाकर अपनी टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

धोनी ने पारी के 20वें ओवर में हार्दिक पंड्या के खिलाफ सिर्फ चार गेंदों पर 20 रन ठोके और टीम का स्कोर चार विकेट पर 206 रन कर दिया। धोनी का स्वागत ऑफ स्टंप के बाहर फुल डिलीवरी से किया गया, जिसे उन्होंने लॉन्ग ऑन के सिर के ऊपर से छह रन के लिए उछाल दिया।

इसके बाद स्टंप्स पर एक तेज गेंद डाली गई, धोनी ने इसे डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्के के लिए उछाल दिया। दबाव में, हार्दिक ने पैड पर फुलटॉस फेंकी, धोनी ने इसे डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से उठाकर छक्कों की हैट्रिक बना दी। इसके बाद चौथी और पारी की अंतिम गेंद पर उन्होंने 2 रन दौड़कर पूरे किए। 

इस विस्फोट पारी के साथ ही उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए 5000 रन पूरे किए। वह फ्रेंचाइजी के लिए 5000 रन बनाने वाले दूसरे सीएसके बल्लेबाज हैं। सुरेश रैना खेल से संन्यास लेने से पहले 195 पारियों में टीम के लिए 5529 रन बनाकर इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

बता दें कि एमएस धोनी ने सीज़न से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंपने का विकल्प चुना, जिससे यह अटकलें तेज हो गईं कि वह अपना आखिरी सीज़न खेल रहे हैं। चूंकि धोनी इस सीज़न में संभवतः आखिरी बार सीएसके के लिए मैदान में उतरेंगे।

Open in app