Meg Lanning: 171 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी, खेल से अनिश्चितकाल के लिए विश्राम, टीम इंडिया को राहत, जानें कारण

Meg Lanning: विश्व कप विजेता कप्तान मेग लानिंग इस साल के आखिर में भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी नहीं करेंगी क्योंकि खुद पर फोकस करने के लिये वह खेल से अनिश्चितकाल के लिए विश्राम ले रही है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 10, 2022 2:21 PM

Open in App
ठळक मुद्दे2010 में पदार्पण किया था और मैदान पर उनका ढाई साल का व्यस्त समय रहा।आस्ट्रेलिया को दिसंबर में पांच टी20 मैचों के लिये भारत का दौरा करना है। पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज और अगले साल दक्षिण अफ्रीका में टी20 विश्व कप खेलना है।

Meg Lanning: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। मेग लैनिंग ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया है। लैनिंग ने हाल ही में CWG 2022 स्वर्ण पदक के लिए ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का नेतृत्व किया।

2010 में पदार्पण किया था और मैदान पर उनका ढाई साल का व्यस्त समय रहा। आस्ट्रेलिया को दिसंबर में पांच टी20 मैचों के लिये भारत का दौरा करना है। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज और अगले साल दक्षिण अफ्रीका में टी20 विश्व कप खेलना है।

लानिंग ने एक बयान में कहा ,‘कुछ साल अति व्यस्त रहने के बाद मैंने कुछ समय खुद पर फोकस करने के लिये ब्रेक लेने का फैसला किया है।’ उन्होंने कहा ,’’मैं क्रिकेट आस्ट्रेलिया और अपनी साथी खिलाड़ियों की शुक्रगुजार हूं । मैं अपनी निजता का सम्मान किये जाने की उम्मीद करती हूं।’’

इससे पहले लानिंग की कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता। लानिंग ने 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और 2014 में कप्तान बनीं। उन्होंने 171 मैचों में आस्ट्रेलिया की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने टी20 और 50 ओवरों के विश्व कप जीते।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमटीम इंडियाआईसीसी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या