आईपीएल-13 से पहले महेंद्र सिंह धोनी का न्यू लुक वायरल, फैंस भी रह गए हैरान

आईपीएल 2020 के साथ महेंद्र सिंह धोनी 14 महीनों के बाद क्रिकेट खेलते नजर आने वाले हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: August 02, 2020 4:25 PM

Open in App
ठळक मुद्देIPL से पहले महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक सामने आया।बदले हुए हेयरस्टाइल में नजर आए धोनी।तस्वीर देखकर फैंस भी हैरान।

19 सितंबर से इंडियन प्रीमियर लीग-2020 की शुरुआत होने जा रही है। महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। इस लीग के साथ ही धोनी लंबे वक्त बाद एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर दिखेंगे।

माही का नया लुक हुआ वायरल

फिलहाल आईपीएल-13 की शुरुआत से पहले महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी अपनी उम्र से काफी बड़े नजर आ रहे हैं। धोनी बढ़ी हुई सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। उनके बाल छोटे हैं और साथ ही माही ने चश्मा लगा रखा है।

विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी ने खेला था आखिरी मैच

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी मैच विश्व कप-2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद फैंस को मार्च में आईपीएल के साथ धोनी के मैदान पर वापसी की उम्मीद थी, लेकिन कोरोना के चलते ये संभव नहीं हो सका। हालांकि अब 19 सिंतबर से दुबई में आईपीएल का आयोजन होने जा रहा है। धोनी वहां चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे।

आईपीएल के 190 मैचों में धोनी 4432 रन बना चुके हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन पर एक नजर

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं।

एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीभारतीय क्रिकेट टीमइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)चेन्नई सुपर किंग्सकोरोना वायरस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या