महेंद्र सिंह धोनी का न्यू लुक वायरल, सोशल मीडिया पर मिल रही जमकर तारीफ

महेंद्र सिंह धोनी अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। उनका एक और लुक सोशल मीडिया पर इन दिनों छा गया है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 25, 2021 11:18 AM

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल 2021 से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने दिया फैंस को सरप्राइज।नए लुक में नजर आए महेंद्र सिंह धोनी।फैंस ने जमकर की तारीफ।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इन दिनों मैदान से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका रुतबा अभी भी कम नहीं हुआ है। हाल ही में धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक फैंस को पसंद

आईपीएल-2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी को तैयार माही का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी सनसनी मचा रहा है। फैंस इस लुक को बेहद पसंद भी कर रहे हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी के अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन पर एक नजर

15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा।

बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन ठोके। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगाई। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन जुटाए।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने जीते 3 आईपीएल खिताब

धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में तीन बार चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब दिलाया है। आईपीएल के 204 मैचों में उन्होंने 69 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4632 रन बनाए हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीभारतीय क्रिकेट टीमइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)चेन्नई सुपर किंग्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या