महाराष्ट्र: नाबालिग से बलात्कार के आरोप में 55 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

आरोपी को भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: April 22, 2018 12:52 AM2018-04-22T00:52:07+5:302018-04-22T00:52:07+5:30

Maharashtra: 55-year-old man arrested for raping minor | महाराष्ट्र: नाबालिग से बलात्कार के आरोप में 55 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र: नाबालिग से बलात्कार के आरोप में 55 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

googleNewsNext

मुंबई, 21 अप्रैल: महाराष्ट्र के उपनगर देवनार में नौ साल की एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। 

स्थानीय पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार सुबह की है। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी लड़की को कथित तौर पर अपने घर ले गया जहां उसने बच्ची का बलात्कार किया। 

बाद में जब घर आकर बच्ची ने घर वालों को आप बीती बताई तब यह मामला सामने आया।  फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है, जांच जारी है।  बता दें कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। 

Open in app