लसिथ मलिंगा बने IPL इतिहास के 'सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज', इन दिग्गजों को पछाड़ा

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया है। वह आईपीएल में अब तक 170 विकेट झटक चुके हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 21, 2020 8:34 AM

Open in App

श्रीलंका और मुंबई इंडियन्स के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया है। इस वक्त कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे पूर्व क्रिकेटरों ने मलिंगा को इस टाइटल से नवाजा है।

मलिंगा को यह सम्मान स्टार स्पोर्ट्स के कमेंटेटरों ने दिया, जिनमें केविन पीटरसन, डीन जोन्स, मैथ्यू हेडन, आकाश चोपड़ा, ग्रीम स्मिथ, साइमन डूल, इयान बिशप और टॉम मूडी शामिल हैं।

श्रीलंका का यह गेंदबाज पहले दस गेंदबाजों की शुरुआती सूची में शामिल था। मलिंगा ने डेल स्टेन, आशीष नेहरा, सुनील नारायण और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों को पीछे छोड़कर यह सम्मान हासिल किया।

लसिथ मलिंगा के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने श्रीलंका के लिए 30 टेस्ट में 3.86 की इकॉनमी के साथ 101 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 बार पांच शिकार किए हैं। वहीं 226 वनडे में ये राइट आर्म फास्ट बॉलर 338 शिकार कर चुका है। बात अगर 83 टी20 की करें, तो मलिंगा 107 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा चुके हैं। इस गेंदबाज ने 122 आईपीएल मैचों में कुल 170 शिकार किए हैं।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)लसिथ मलिंगाआईपीएल 2020आशीष नेहरासुनील नरेन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या