DDCA का बड़ा फैसला, अब 'अरुण जेटली स्टेडियम' के नाम से जाना जाएगा फिरोजशाह कोटला

इसके साथ ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम पर यहां स्टैंड का नाम भी रखा गया है।

By भाषा | Updated: August 27, 2019 17:36 IST2019-08-27T15:51:47+5:302019-08-27T17:36:40+5:30

Kotla to be renamed as Arun Jaitley Stadium | DDCA का बड़ा फैसला, अब 'अरुण जेटली स्टेडियम' के नाम से जाना जाएगा फिरोजशाह कोटला

DDCA का बड़ा फैसला, अब 'अरुण जेटली स्टेडियम' के नाम से जाना जाएगा फिरोजशाह कोटला

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने मंगलवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अपने पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली के नाम पर रखने का फैसला किया जिनका शनिवार को निधन हो गया था। इस स्टेडियम को अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। हालांकि ग्राउंड का नाम अब भी फिरोजशाह कोटला के नाम से ही होगा।

इसका नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा। इसमें एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी रखा जाएगा जिसकी पूर्व में घोषणा की गयी थी।

डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, ‘‘वह अरुण जेटली का सहयोग और प्रोत्साहन था जो कि विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ऋषभ पंत और कई अन्य खिलाड़ियों ने भारत को गौरवान्वित किया।’’

 

जेटली को स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने और दर्शक क्षमता बढ़ाने के साथ विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम बनवाने का श्रेय जाता है। समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री कीरेन रीजीजू भी हिस्सा लेंगे।

Open in app