IPL: जानिए केकेआर टीम में कोच की उम्र से भी 10 साल बड़े खिलाड़ी कौन है!

इस साल होने वाले आईपीएल में सबसे उम्र दराज खिलाड़ी प्रवीण तांबे की बोली केकेआर ने ही लगाया है।  बता दें कि प्रवीण तांबे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को 13वें सीजन के लिए खरीदा। इस तरह यह स्पिनर IPL 2020 का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गया।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 21, 2019 3:45 AM

Open in App
ठळक मुद्देप्रवीण तांबे को केकेआर ने 20 लाख की बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा। तांबे अपने टीम के कोच से भी उम्र में 10 साल ज्यादा बड़े हैं। 

गुरुवार कोलकाता में हुई आईपीएल 2020 की खरीदारी में आठों टीमों में सबसे कम पैसा खर्च करने का रिकॉर्ड सनराइजर्स के नाम हुआ। सनराइजर्स ने महज 4.9 करोड़ रुपये खर्च करते हुए सात खिलाड़ियों को खरीद लिया। इसी तरह टीम केकेआर के नाम भी एक शानदार रिकॉर्ड हुआ।

दरअसल. इस साल होने वाले आईपीएल में सबसे उम्र दराज खिलाड़ी प्रवीण तांबे की बोली केकेआर ने ही लगाया है।  बता दें कि प्रवीण तांबे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को 13वें सीजन के लिए खरीदा। इस तरह यह स्पिनर IPL 2020 का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गया।

 प्रवीण तांबे को केकेआर ने 20 लाख की बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा। अनुभवी स्पिनर प्रवीण तांबे को इससे पहले के टूर्नामेंट में भी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे। ऐसे में जब वह केकेआर में शामिल होंकर खेलने के मैदान में उतरेंगे तो दोबारा वह इस मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे। तांबे अपने टीम के कोच ब्रैंडन मैकुलम से भी उम्र में 10 साल ज्यादा बड़े हैं। ब्रैंडन मैकुलम का उम्र 38 साल है। 

 

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनआईपीएल 2019कोलकाता नाइट राइडर्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या