Women T20 World Cup फाइनल में परफॉर्म करेंगी कैटी पेरी, साल 2010 में भारत में की थी शादी

कैटी पेरी ने साल 2012 में चेन्नई में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया था।

By सुमित राय | Published: November 13, 2019 12:39 PM

Open in App
ठळक मुद्देकैटी पेरी अगले साल आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में परफॉर्म करेंगी।कैटी पेरी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो और वीडियो शेयर कर जानकारी दी।

अमेरिकी पॉपस्टार कैटी पेरी अगले साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में परफॉर्म करेंगी। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो और वीडियो शेयर की दी। पेरी ने अपने पोस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खेलप्रेमियों का यह मशहूर नारा Aussie Aussie Aussie Oi Oi Oi! का भी इस्तेमाल किया।

पेरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'ऑसी ऑसी ऑसी ओइ ओइ ओइ। कुछ रिकॉर्ड तोड़ते हैं। मेलबर्न में आठ मार्च को मेरे साथ आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जुड़िए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम इन शानदार महिलाओं की हौसलाअफजाई करेंगे।'

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कैटी पेरी क्रिकेट के इवेंट में परफॉर्म कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2012 में चेन्नई में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया था।

कैटी इन दिनों भारत दौरे पर हैं, जो 16 नवंबर को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित म्यूजिक फेस्टिवल में परफॉर्म करने के लिए भारत आई हैं। अपने कार्यक्रम के लिए कैटी चार दिन पहले ही भारत आ गई हैं।

कैटी पेरी का भारत से खास नाता रहा है। कैटी को उनके ब्वॉयफ्रेंड रसेल ब्रांड ने ताजमहल पर प्रपोज किया था और दोनों ने साल 2010 में राजस्थान में ही शादी रचाई थी। हालांकि यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों साल 2012 में अलग हो गए थे।

 

टॅग्स :आईसीसी महिला टी20 विश्व कपआईसीसी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या