IPL 2020: ईशान किशन ने स्टेडियम के बाहर पहुंचाई गेंद तो खुशी से झूम उठी गर्लफ्रेंड अदिति हुंइई, सामने आया रिएक्शन

ईशान किशन ने एक बार फिर मुंबई के लिए शानदार पारी खेलने का काम किया है। ईशान इस सीजन टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं।

By अमित कुमार | Published: October 24, 2020 12:51 PM2020-10-24T12:51:13+5:302020-10-24T12:51:13+5:30

Ishan Kishan rumoured girlfriend Aditi Hundia reacts after the batsman hits the ball outside the stadium | IPL 2020: ईशान किशन ने स्टेडियम के बाहर पहुंचाई गेंद तो खुशी से झूम उठी गर्लफ्रेंड अदिति हुंइई, सामने आया रिएक्शन

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

googleNewsNext
Highlightsमुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत करने के लिए क्विंटन डीकॉक के साथ ईशान किशन मैदान पर आए। ईशान ने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए।मैच के दौरान  ईशान किशन ने छक्का जड़ते हुए गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा चोट की वजह से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। रोहित की जगह युवा ईशान किशन को पारी को ओपन करने का मौका मिला। ईशान किशन ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 37 गेंदों में 68 रन की धमाकेदार पारी खेला। ईशान किशन की इश पारी की बदौलत मुंबई की टीम ने चेन्नई को 10 विकेट से हराकर इस सीजन की सातवीं जीत दर्ज की। 

मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत करने के लिए क्विंटन डीकॉक के साथ ईशान किशन मैदान पर आए। मुंबई को जीत के लिए महज 115 रनों की आवश्यकता थी।  किशन ने आक्रामक और डीकॉक ने सजग पारी खेली। ईशान ने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 183.78 रहा। इस दौरान उनके बल्ले से एक ऐसा शॉट भी देखने को मिला जिसे देख हर कोई हैरान था।

मैच के दौरान  ईशान किशन ने छक्का जड़ते हुए गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया। ईशान के इस शॉट पर उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंइई ने भी अपना रिएक्शन दिया है। अदिति हुंडई उनकी इस परफॉर्मेंस से खुश दिखाई दी। अदिती ने इस शॉट का एक वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- फियाहहहह। 

बता दें कि ईशान किशन के आक्रामक अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को दस विकेट से हरा दिया। टॉस की उछाल से लेकर गेंदबाजी और बल्लेबाजी तक कुछ भी चेन्नई के पक्ष में नहीं रहा। मुंबई के तेज आक्रमण के सामने चेन्नई सुपर किंग्स का शीर्षक्रम एक बार फिर नेस्तनाबूद हो गया और महेंद्र सिंह धोनी की टीम नौ विकेट पर 114 रन ही बना सकी। 

Open in app