दूसरी बार पिता बने पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान, बेटे का नाम रखा ये, सोशल मीडिया पर शेयर किया तस्वीर

इरफान पठान फिर से पिता बन गए हैं। पत्नी सफा ने बेटे का जन्म दिया है। पूर्व खिलाड़ी ने ट्विटर पर नाम शेयर किया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 28, 2021 04:49 PM2021-12-28T16:49:19+5:302021-12-28T16:50:36+5:30

Irfan Pathan wife Safa welcome baby boy Suleiman Khan, cricketer shares picture | दूसरी बार पिता बने पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान, बेटे का नाम रखा ये, सोशल मीडिया पर शेयर किया तस्वीर

4 फरवरी 2016 को मक्का में हैदराबाद की मॉडल सफा बेग से शादी की थी।

googleNewsNext
Highlightsसोशल मीडिया पर अपने बच्चे को पकड़े हुए एक तस्वीर साझा की।इरफान ने यह भी पुष्टि की कि बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। इमरान खान पठान नाम का एक बड़ा बेटा है, जिसका जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था।

भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने प्रशंसकों के साथ खुशखबरी साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इरफान पठान फिर से पिता बन गए हैं। पत्नी सफा ने बेटे का जन्म दिया है। पूर्व खिलाड़ी ने ट्विटर पर नाम शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर अपने बच्चे को पकड़े हुए एक तस्वीर साझा की। इरफान ने यह भी पुष्टि की कि बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। इरफान ने ट्वीट किया, "सफा और मैं हमारे बच्चे सुलेमान खान का स्वागत करते हैं। बच्चा और मां दोनों ठीक और स्वस्थ हैं। आशीर्वाद।"

4 फरवरी 2016 को मक्का में हैदराबाद की मॉडल सफा बेग से शादी करने वाले इरफान का इमरान खान पठान नाम का एक बड़ा बेटा है, जिसका जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। अपने पेशेवर जीवन के बारे में बात करते हुए, पठान को हाल ही में प्रसिद्ध भारतीय फुटबॉल क्लब, मोहम्मडन स्पोर्टिंग एससी का राजदूत नामित किया गया था।

 

Open in app