IPL Auction: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंजबाज स्पेंसर जॉनसन को 10 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ा

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंजबाज स्पेंसर जॉनसन को 10 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ा। फिन एलेन, कॉलिन मनरो नहीं बिके। वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड के लिए केकेआर ने 1 करोड़ की 50 लाख की बोली लगाई।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: December 19, 2023 07:44 PM2023-12-19T19:44:06+5:302023-12-19T19:45:12+5:30

IPL Auction Gujarat Titans added Australia's fast bowler Spencer Johnson for Rs 10 crore | IPL Auction: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंजबाज स्पेंसर जॉनसन को 10 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ा

स्पेंसर जॉनसन को 10 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ा

googleNewsNext
Highlightsस्पेंसर जॉनसन को 10 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ान्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल नहीं बिकेइंग्लैंड टॉम करन को आरसीबी ने 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा

IPL Auction: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंजबाज स्पेंसर जॉनसन को 10 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ा। फिन एलेन, कॉलिन मनरो नहीं बिके। वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड के लिए केकेआर ने 1 करोड़ की 50 लाख की बोली लगाई।

ऑस्ट्रेलिया के एश्टेन टर्नर को लखनऊ ने 1 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। दक्षिण अफ्रीका के रासी वान डेर डुसें अनसोल्ड रहे। न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल भी नहीं बिके। इंग्लैंड टॉम करन को आरसीबी ने 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा। न्यूजीलैंड के जेम्स नीशम नहीं बिके। वेस्टइंडीज के कीमो पॉवेल भी अनसोल्ड रहे। 

वेस्टइंडीज के ही ओडियन स्मिथ पर भी किसी ने बोली नहीं लगाई। इंग्लैंड के डेविड विली को लखनऊ ने बेस प्राइज 2 करोड़ में खरीदा। वेस्टइंडीज के शाई होप अनसोल्ड रहे। श्रीलंका के दुशमंता चमीरा नहीं बिके। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंजबाज बेन द्वारशिश भी अनसोल्ड रहे। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को किसी ने नहीं खरीदा।

न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन अनसोल्ड रहे। अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी एम सिद्धार्थ को 2 करोड़ 40 लाख में लखनऊ ने अपने साथ जोड़ा। एम अश्विन नहीं बिके। श्रेयस गोपाल 20 लाख में मुंबई इंडियंस से जुड़े। 

अनकैप्ड तेज गेंदबाजों की कैटेगरी में यश दयाल के लिए बोली 20 लाख से शुरू हुई। दयाल के लिए गुजरात और आरसीबी में बोली चली। अंत में आरसीबी ने 5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी के लिए बोली 20 लाख से शुरू हुई। गुजरात ने 60 लाख में खरीदा।

शाहरुख खान का बेस प्राइज 40 लाख था। पंजाब ने शाहरुख पर बोली शुरू की। शाहरुख पर गुजरात ने भी बोली लगाई। अंत में उन्हें गुजरात ने 7 करोड़ 40 लाख में अपने साथ जोड़ा। रमनदीप सिंह को 20 लाख में केकेआर ने खरीदा। 
 

Open in app