IPL Auction: डेरिल मिचेल के लिए 1 करोड़ से बोली शुरू हुई, चेन्नई ने 14 करोड़ में अपने साथ जोड़ा

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल के लिए 1 करोड़ से बोली शुरू हुई। दिल्ली और पंजाब ने बोली गलाई। जल्द ही कीमत 6 करोड़ के पार पहुंच गई। चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। अंत में मिचेल को चेन्नई ने 14 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: December 19, 2023 03:12 PM2023-12-19T15:12:06+5:302023-12-19T15:13:38+5:30

IPL Auction Bidding started at Rs 1 crore for Daryl Mitchell Chennai added him for 14 crores | IPL Auction: डेरिल मिचेल के लिए 1 करोड़ से बोली शुरू हुई, चेन्नई ने 14 करोड़ में अपने साथ जोड़ा

डेरिल मिचेल ने वनडे विश्व कप में भारतीय आक्रमण के सामने दो शतक जड़े थे

googleNewsNext
Highlightsडेरिल मिचेल के लिए 1 करोड़ से बोली शुरू हुईदिल्ली और पंजाब ने बोली लगाईमिचेल को चेन्नई ने 14 करोड़ में अपने साथ जोड़ा

IPL Auction: न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल के लिए 1 करोड़ से बोली शुरू हुई। दिल्ली और पंजाब ने बोली लगाई। जल्द ही कीमत 6 करोड़ के पार पहुंच गई। चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। अंत में मिचेल को चेन्नई ने 14 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। डेरिल मिचेल ने वनडे विश्व कप में भारतीय आक्रमण के सामने दो शतक जड़े थे।

इसके अलावा  ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के लिए 2 करोड़ से बोली शुरू हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। मुंबई इंडियंस भी मैदान में उतरी। कीमत तेजी से बढ़ने लगी। आरसीबी भी कुछ देर बाद मैदान में आ गई। अंत में 20 करोड़ 50 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा। 

दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएट्जे को मुंबई ने 5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। बेस प्राइज 2 करोड़ था। क्रिस वोक्स को 4 करोड़ 20 लाख में पंजाब ने अपने साथ जोड़ा।हर्षल पटेल के लिए बोली 2 करोड़ से शुरू हुई। गुजरात ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ और पंजाब भी मैदान में उतरी। हर्षल के लिए बोली 10 करोड़ के पार पहुंच गई। अंत में हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 75 लाख में अपने साथ जोड़ा। 

रोवमन पावेल से शुरू हुई नीलामी। 1 करोड़ बेस प्राइज। केकेआर और राजस्थान रॉयल्स में होड़ लगी।  वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर को अंत में 7 करोड़ 40 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। राइली रूसो बेस प्राइज 2 करोड़ के साथ अनसोल्ड रहे। इंग्लैंड के हैरी ब्रुक के लिए बोली 2 करोड़ से शुरू हुई। दिल्ली कैपिटल्स ने रूचि दिखाई। राजस्थान रॉयल्स ने भी बोली लगाई। हैरी ब्रुक को 4 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा। 

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड की बोली 2 करोड़ से शुरू हुई। सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाई। चेन्नई ने भी दिलचस्पी दिखाई। 6 करोड़ 80 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा। भारत के करुण नायर के लिए नीलामी 50 लाख से शुरू हुई। अनसोल्ड रहे। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ भी अनसोल्ड रहे। बेस प्राइज 2 करोड़ था। किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। भारत के मनीष पांडे का बेस प्राइज 50 लाख था। अनसोल्ड रहे, किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। 

श्रीलंका के वानिंदू हसरंगा के लिए 1 करोड़ से बोली शुरू हुई। हैदराबाद ने बोली लगाई। अंत में 1 करोड़ 50 लाख मेंसनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र के लिए 50 लाख से बोली शुरू हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली कैपिटल्स भी मैदान में उतरी। गुजरात और पंजाब ने भी बोली लगाई।  अंत में ने 1 करोड़ 80 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई के लिए बोली 50 लाख से शुरू हुई। गुजरात ने बोली शुरू की। 50 लाख गुजरात ने अपने साथ जोड़ा।

Open in app