IPL Auction 2022: शिखर धवन पर लगी सबसे पहली बोली, पंजाब किंग्स ने खरीदा, राजस्थान रॉयल्स के पाले में अश्विन

IPL Auction 2022: आईपीएल-2022 के लिए नीलामी के पहले दिन शिखर धवन पर सबसे पहली बोली लगी। उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा। वहीं रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

By विनीत कुमार | Published: February 12, 2022 12:23 PM2022-02-12T12:23:27+5:302022-02-12T12:35:20+5:30

IPL Auction 2022 update Shikhar Dhawan sold to Punjab Kings and Ashwin to Rajasthan Royals | IPL Auction 2022: शिखर धवन पर लगी सबसे पहली बोली, पंजाब किंग्स ने खरीदा, राजस्थान रॉयल्स के पाले में अश्विन

शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने खरीदा (फाइल फोटो)

googleNewsNext

बेंगलुरु: आईपीएल-2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आगाज शनिवार को हो गया। दो दिन चलने वाले इस नीलामी आयोजन में 590 खिलाड़ियों की बोली लगनी है। इसी के अनुसार वे अलग-अलग टीमों के इस बार हिस्सा बनेंगे। आईपीएल नीलामी-2022 की पहली बोली 'मार्की प्लेयर्स' की लिस्ट में शिखर धवन के नाम पर लगी।

शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने खरीदा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। धवन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। कुछ और टीमों के बीच भी धवन को लेकर होड़ दिखी। आखिरकार पंजाब किंग्स ने उन्हें अपने पाले में कर लिया। वहीं, रविचंद्रन अश्विन  को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस भी दो करोड़ रुपये था। 

पैट कमिंस को केकेआर ने 7.25 करोड़ में खरीदा

अश्विन के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस के नाम पर बोली लगी और कोलकाता नाइटराइडर्स का खेमा उन्हें लेकर काफी उत्साहित नजर आया। आखिरकार केकेआर ने 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले पैट कमिंस को 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

दक्षिण अफ्रीकी कगिसो रबादा पर लगी बड़ी बोली

दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में गए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा को पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ में खरीदा। रबादा ने अभी तक 50 आईपीएल मैच खेले हैं और 76 विकेट झटके हैं। इस लीग में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर चार विकेट है।

Open in app