IPL Auction 2022: मुंबई इंडियंस ने टिम डेविड, ईशान किशन और जोफ्रा आर्चर पर खर्च किए 31.5cr, सिंगापुर के खिलाड़ी पर पैसों की बारिश

IPL Auction 2022: दिन की शुरुआत में मुंबई के पास 27 करोड़ रुपये से अधिक बचे थे जबकि उन्हें कम से कम 10 खिलाड़ियों को खरीदना था। फ्रेंचाइजी ने हालांकि पहले सत्र के दौरान खिलाड़ियों को कोई खास रुचि नहीं दिखाई।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 13, 2022 05:18 PM2022-02-13T17:18:56+5:302022-02-13T17:21:33+5:30

IPL Auction 2022 Tim David Ishan Kishan Jofra Archer 31-5cr rest potentially 18 cricketers purchased 16-5cr | IPL Auction 2022: मुंबई इंडियंस ने टिम डेविड, ईशान किशन और जोफ्रा आर्चर पर खर्च किए 31.5cr, सिंगापुर के खिलाड़ी पर पैसों की बारिश

सिंगापुर के खिलाड़ी टिम डेविड, टीम इंडिया के विकेटकीपर ईशान किशन और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर 31.5 करोड़ खर्च कर दिए। 

googleNewsNext
Highlightsलखनऊ ने श्रीलंका के दुष्मंता चमीरा को खरीदा।आलराउंडर विजय शंकर को एक करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा।चेतेश्वर पुजारा को नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला।

IPL Auction 2022: मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में कमाल कर दिया है। सिंगापुर के खिलाड़ी टिम डेविड, टीम इंडिया के विकेटकीपर ईशान किशन और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर 31.5 करोड़ खर्च कर दिए। 

मुंबई इंडियंस ने सिंगापुर के टिम पर 8.25 करोड़ खर्च किए। बाकी संभावित रूप से 18 क्रिकेटरों को 16.5 करोड़ खरीदा है। मुंबई इंडियन्स ने हालांकि दिन के दूसरे सत्र में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को आठ करोड़ रुपये में खरीदा लेकिन वह चोटिल होने के कारण इस सत्र में नहीं खेल पाएंगे।

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गये। ईशान को मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद से लंबी होड़ के बाद 15 करोड़ 25 लाख रुपये में फिर खरीदा। ईशान को जिनके लिये मुंबई और हैदराबाद के बीच जबर्दस्त होड़ लगी।

ईशान का आधार मूल्य दो करोड़ रूपये था। विश्व कप 2011 में भारत की जीत के नायक रहे युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 2015 सत्र से पहले रिकॉर्ड 16 करोड़ में खरीदा था। आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस हैं जिन्हें 2021 में मिनी नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 16 . 25 करोड़ में खरीदा था।

मुंबई की टीम हालांकि जयदेव उनादकट को एक करोड़ 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ने में सफल रही जबकि लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय के लिए 65 लाख रुपये खर्च किए। टीम की बोली में हालांकि आक्रामकता नजर नहीं आई जिसके लिए वह जानी जाती है।

Open in app