Highlightsजयपुर में आईपीएल-2019 के लिए नीलामी351 खिलाड़ियों पर 70 स्थानों के लिए 8 टीमों के बीच होड़
आईपीएल 2019 के लिए मंगलवार को हुई नीलामी में 70 स्थानों के लिए 351 खिलाड़ियों के नाम पर लगी बोली में जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर बिके। जयपुर में हुई इस नीलामी में वरुण को जहां किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.40 करोड़ में खरीदा। वहीं, उनादकट पर एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स ने भरोसा जताया। उनादकट को राजस्थान ने 8.4 करोड़ में खरीदा।
वहीं, युवराज सिंह आखिरकार दूसरी बार लगी बोली में बिके। उन्हें मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस एक करोड़ में खरीदा। वहीं, मोहम्मद शमी को 4.80 करोड़ रुपये में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा, उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेल रहे 50 लाख के बेस प्राइस वाले ऑलराउंडर हनुमा विहारी को 2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। दिल्ली ने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को 1.10 करोड़ में खरीदे, उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था।
50 लाख की बेस प्राइस वाले तेज गेंदबाज वरुण एरॉन को 2.40 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। वहीं टीम इंडिया से चोट के कारण बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा, उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये थी।
18 Dec, 18 : 08:32 PM
अक्षदीप नाथ (बेस प्राइस-20 लाख) को आरसीबी ने 3.60 करोड़ में खरीदा।
18 Dec, 18 : 08:25 PM
मार्टिल गप्टिल दूसरी बार बोली में बेस प्राइस 1 करोड़ में बिके। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। मनोज तिवारी एक बार फिर नहीं बिके।
18 Dec, 18 : 08:25 PM
युवराज सिंह को दूसरी बार बोली में मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस 1 करोड रुपये में खरीदा।
18 Dec, 18 : 08:13 PM
भारतीय विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह (बेस प्राइस-20 लाख) को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.80 करोड़ में खरीदा। मुंबई ने भी इस खिलाड़ी में खूब दिलचस्पी दिखाई थी।
18 Dec, 18 : 08:08 PM
भारतीय बॉलर मिलिंद कुमार (बेस प्राइस-20 लाख) को आरसीबी ने बेस प्राइस में खरीदा। किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑलराउंडर दर्शन नलकंडे को बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा। शशांक सिंह (बेस प्राइस- 20 लाख) को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख में खरीदा।
18 Dec, 18 : 08:06 PM
इंग्लैंड के बॉलर हैरी गर्ने (बेस प्राइस 75 लाख) को केकेआर ने बेस प्राइस में खरीदा। ऑलराउंडर पंकज जयसवाल (बेस प्राइस- 20 लाख) को मुंबई ने बेस प्राइस में खरीदा।
18 Dec, 18 : 08:02 PM
विकेटकीपर निखिल नाइक (बेस प्राइस- 20 लाख) को केकेआर ने बेस प्राइस में खरीदा। बॉलर अर्शदीप को पंजाब ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा।
18 Dec, 18 : 07:57 PM
हिम्मत सिंह को आरसीबी ने खरीदा..
18 Dec, 18 : 07:56 PM
वेस्टइंडीज के गेंदबाज ओसान थॉमस (बेस प्राइस- 50 लाख) को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के हार्डस विलजोन (बेस प्राइस 75 लाख) को बेस प्राइस में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा।
18 Dec, 18 : 07:50 PM
दक्षिण अफ्रीका के बॉलर एनरिक नोर्टजे (बेस प्राइस- 20 लाख) को बेस प्राइस में केकेआर ने खरीदा। अफगानिस्तान के कैस अहमद (बेस प्राइस-20 लाख) नहीं बिके।
18 Dec, 18 : 07:48 PM
प्रवीण दुबे और शुभम रंजन नहीं बिके। वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफर्ड को दिल्ली ने 2 करोड़ में खरीदा। रदरफर्ड की बेस प्राइस 40 लाख रुपये थी।
18 Dec, 18 : 06:44 PM
दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज डेल स्टेन (बेस प्राइस- 1.5 करोड) को नहीं बिके।
18 Dec, 18 : 06:42 PM
न्यूजीलैंड के लोकी फर्ग्यूसन (बेस प्राइस- 1 करोड़) को केकेआर ने 1.60 करोड़ में खरीदा।
18 Dec, 18 : 06:41 PM
अभिमन्यु मिथुन (बेस प्राइस- 50 लाख) नहीं बिके। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल (बेस प्राइस- 1.50 करोड़) भी नहीं बिके।
18 Dec, 18 : 06:39 PM
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज केन रिचर्डसन (बेस प्राइस- 1 करोड़) को खरीदार नहीं मिला।
18 Dec, 18 : 06:38 PM
भारत के गेंदबाज बरिंदर शरण (बेस प्राइस- 50 लाख) को मुंबई इंडियंस ने 3.40 करोड़ में खरीदा। विनय कुमार (बेस प्राइस 50 लाख) को खरीदार नहीं मिला।
18 Dec, 18 : 06:37 PM
न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स (बेस प्राइस- 50 लाख) नहीं बिके। दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन (बेस प्राइस-50 लाख) को आरसीबी ने बेस प्राइस में खरीदा।
18 Dec, 18 : 06:36 PM
न्यूजीलैंड के ल्यूक रोंची (बेस प्राइस-75 लाख) नहीं बिके। बांग्लादेश के विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम (बेस प्राइस- 50 लाख) को भी नहीं मिला खरीदार। श्रीलंका के कुशल परेरा (बेस प्राइस- 75 लाख) भी नहीं बिके।
18 Dec, 18 : 06:30 PM
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कर्रन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.40 करोड़ में खरीदा। सैम की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी।
18 Dec, 18 : 06:26 PM
ऑलराउंडर परवेज रसूल (बेस प्राइस 50 लाख) और वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर (बेस प्राइस-75 लाख) नहीं बिके।
18 Dec, 18 : 06:24 PM
श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज (बेस प्राइस 2 करोड़) नहीं बिके। ऑलराइंडर ऋषि धवन (बेस प्राइस 50 लाख) भी नहीं बिके। न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन (बेस प्राइस- 2 करोड़) को भी खरीदार नहीं मिला।
18 Dec, 18 : 06:22 PM
हाशिम अमला नहीं बिका
दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (बेस प्राइस- 1 करोड़) और न्यूजीलैंड के जेम्स निशान (बेस प्राइस- 75 लाख) नहीं बिके।
18 Dec, 18 : 06:20 PM
झारखंड के सौरभ तिवारी (बेस प्राइस-50 लाख) और ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श (2 करोड़ बेस प्राइस) को कोई खरीदार नहीं मिला।
18 Dec, 18 : 06:19 PM
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कोलिन इंग्राम (बेस प्राइस-2 करोड़) को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.40 करोड़ में खरीदा।
18 Dec, 18 : 06:15 PM
दक्षिण अफ्रीका के रीजा हेंडरिक्स (बेस प्राइस 50 लाख) को भी किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।
18 Dec, 18 : 06:14 PM
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा नहीं बिके। उस्मान की बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये थी। अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजाई (बेस प्राइस- 50 लाख) को खरीदार नहीं मिला।
18 Dec, 18 : 06:12 PM
किसके पास अब कितने पैसे बचे हैं....
18 Dec, 18 : 06:01 PM
केसी करियप्पा और रवि साई किशोर नहीं बिके। मुरुगन अश्विन को भी खरीदार नहीं मिला। इन सभी की अनकैप्ड प्लेयर्स की बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी।
18 Dec, 18 : 05:58 PM
युवराज चुड़ास्मा और जे सुचित को भी नहीं मिला खरीदार। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी। जहीन खान पख्तीन भी नहीं बिके।
18 Dec, 18 : 05:56 PM
नत्थू सिंह को दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
18 Dec, 18 : 05:55 PM
चामा मिलिंद और तुषार देशपांडे को भी खरीदार नहीं मिला। दोनों अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और इनकी बेस प्राइस 20 लाख है।
18 Dec, 18 : 05:54 PM
ईशान परेल, रजनीश गुरबानी को भी नहीं मिला खरीदार। इनकी बेस प्राइस 20-20 लाख थी।
18 Dec, 18 : 05:53 PM
अंकुश बैंस को दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा। केएस भारत, अरुण कार्तिक और अनिकेत चौधरी
18 Dec, 18 : 05:51 PM
शेल्डन जैक्सन, बाबा इंद्रजीत, अनुज रावत नहीं बिके। इन सभी की बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी।
18 Dec, 18 : 05:46 PM
वरुण चक्रवर्ती को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.40 करोड़ में खरीदा। वरुण अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी। 
18 Dec, 18 : 05:35 PM
शिवम पर टीमों के बीच होड़
शिवम दुबे को खरीदने की होड़। शिवम अनकैप्ड प्लेयर हैं। शिवम की बेस प्राइस 20 लाख थी और बोली 5 करोड़ से ज्यादा जा चुकी है।
18 Dec, 18 : 05:35 PM
शिवम दुबे को आरसीबी ने 5 करोड़ में खरीदा। बेस प्राइस शिवम की 20 लाख रुपये थी। शिवम अनकैप्ड प्लेयर हैं। 
18 Dec, 18 : 05:31 PM
सरफराज खान को किंग्स इलेवन पंजाब ने 25 लाख रुपये में खरीदा। सरफराज की बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी।
18 Dec, 18 : 05:30 PM
आकाशदीप नाथ सिंह (बेस प्राइस-20 लाख) नहीं बिके। अयूष बडोनी को भी नहीं मिला खरीदार।
18 Dec, 18 : 05:29 PM
अनमोलप्रीत सिंह को मुंबई इंडियंस ने 80 लाख रुपये में खरीदा। अनमोल की बेस प्राइस 20 लाख थी। अरमान जाफर (बेस प्राइस- 20 लाख) नहीं बिके।
18 Dec, 18 : 05:27 PM
अंकित बवाने (बेस प्राइस 20 लाख) नहीं बिके।
18 Dec, 18 : 05:26 PM
सचिन बेबी (बेस प्राइस- 20 लाख) नहीं बिके।
18 Dec, 18 : 05:25 PM
देवदत्त पड्डीकल को आरसीबी ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा। मनन वोहरा (बेस प्राइस- 20 लाख) नहीं बिके।
18 Dec, 18 : 05:09 PM
ऑस्ट्रेलिया के बॉलर फवाद अहमद नहीं बिके। फवाद की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी।
18 Dec, 18 : 05:05 PM
वेस्टइंडीज के केरी पेरे नहीं बिके। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी।
18 Dec, 18 : 05:05 PM
ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जैम्पा नहीं बिके। जैम्पा की बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये थी।
18 Dec, 18 : 05:03 PM
राहुल शर्मा नहीं बिके। राहुल की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी।
18 Dec, 18 : 05:03 PM
चेन्नई ने खोला खाता
चेन्नई सुपरकिंग्स ने मोहित शर्मा को 5 करोड़ में खरीदा। मोहित की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। चेन्नई अब केवल एक खिलाड़ी और खरीद सकती है।

18 Dec, 18 : 04:59 PM
झारखंड के तेज गेंदबाज वरुण एरॉन को राजस्थान रॉयल्स ने 2.40 करोड़ में खरीदा। वरुण की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी।
18 Dec, 18 : 04:50 PM
मोहम्मद शमी को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा। शमी की बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये थी।

18 Dec, 18 : 04:50 PM
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा।
18 Dec, 18 : 04:48 PM
इशांत शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा। इशांत की बेस प्राइस 75 लाख रुपये थी। 
18 Dec, 18 : 04:40 PM
जयदेव उनादकट को लेकर टीमों के बीच दिखी जबर्दस्त होड़, उनदकट की बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये थी। बोली 6 करोड़ तक जा चुकी है।
18 Dec, 18 : 04:40 PM
जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा। उनदकट की बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये थी। 
18 Dec, 18 : 04:26 PM
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर निकोलस पूरन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा। पूरन की बेस प्राइस 75 लाख रुपये थी।
18 Dec, 18 : 04:26 PM
रिद्धिमान साहा बिके
विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा। साहा की बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये थी। साहा को पिछले बार सनराइजर्स ने ही 5 करोड़ में खरीदा था। 
18 Dec, 18 : 04:25 PM
इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा। जॉनी की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये थी।
18 Dec, 18 : 04:22 PM
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बेन मेकडरमॉट नहीं बिके। बेन की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी।
18 Dec, 18 : 04:19 PM
विकेटकीपर्स के नाम पर बोली
नमन ओझा के नाम पर लगी लेकिन वे नहीं बिके। नमन की बेस प्राइस 75 लाख रुपये थी।
18 Dec, 18 : 04:16 PM
अक्षर पटेल को लेकर टीमों में होड़
अक्षर पटेल की बोली 5 करोड़ तक जा पहुंची है। एक करोड़ थी बेस प्राइस
18 Dec, 18 : 04:16 PM
अक्षर पटेल 5 करोड़ में बिके
ऑलराउंडर अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स ने 5 करोड़ में खरीद लिया है। अक्षर की बेस प्राइस एक करोड़ रुपये थी।

18 Dec, 18 : 04:14 PM
ऑस्ट्रेलिया के मोएसिस हेनरिक्स को किंग्स इलेवन पंजाब ने बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा।
18 Dec, 18 : 04:09 PM
युवराज सिंह नहीं बिके
दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह पहली बोली में नहीं बिके। युवराज की बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये थी।
18 Dec, 18 : 04:09 PM
गुरकीरत सिंह को आरसीबी ने बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा।
18 Dec, 18 : 04:07 PM
इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस जोर्डन नहीं बिके। जोर्डन की बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये थी।
18 Dec, 18 : 04:04 PM
ऑलराउंडर्स (कैप्ड प्लेयर्स) की लग रही है बोली
वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रैथवेट पर टीमों के बीच जबर्दस्त होड़। ब्रैथवेट की बेस प्राइस 75 लाख थी और केकेआर ने 5 करोड़ में खरीदा। 
18 Dec, 18 : 04:04 PM
इंग्लैंड के क्रिस वोक्स नहीं बिके। ऑलराउंडर के कैप्ड प्लेयर्स में वोक्स की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी।
18 Dec, 18 : 03:59 PM
न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम और मार्टिल गप्टिल नहीं बिके।
18 Dec, 18 : 03:54 PM
हेटमायर पर आठों फ्रेंचाइची के बीच जबर्दस्त होड़, 4 करोड़ से ज्यादा की जा चुकी है बोली। आरसीबी रेस में आगे।
18 Dec, 18 : 03:54 PM
शेमरोन हेटमायर सबसे महंगे
शेमरोन हेटमायर को आरसीबी ने 4.20 करोड़ में खरीदा। हेटमायर की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। 
18 Dec, 18 : 03:50 PM
शिमरोन हेटमायर के नाम पर बोली
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर पर बोली। 50 लाख है उनकी बेस प्राइस, राजस्थान और पंजाब के बीच होड़। 2 करोड़ से ज्यादा जा चुकी है हेटमायर की बोली।
18 Dec, 18 : 03:46 PM
हनुमा विहारी पर बोली
हनुमा विहारी की बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। टीमों के बीच होड़। 1 करोड़ से ज्यादा तक जा चुकी है बोली।
18 Dec, 18 : 03:46 PM
हनुमा विहारी 2 करोड़ में बिके
हनुमा विहारी को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में खरीदा। हनुमा की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। 
18 Dec, 18 : 03:44 PM
एलेक्स हेल्स
एलेक्स हेल्स की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये है। नहीं बिके
18 Dec, 18 : 03:43 PM
चेतेश्वर पुजारा नहीं बिके
पुजारा की बेस प्राइस 50 लाख है। पुजारा भी नहीं बिके। किसी फ्रेंचाइजी ने रूची नहीं दिखाई।
18 Dec, 18 : 03:40 PM
नीलामी शुरू, 351 खिलाड़ियों पर बोली
नीलामकर्ता हग एडमीड्स मंच पर, नीलामी की प्रक्रिया शुरू, 70 स्थानों के लिए 351 खिलाडियों के नाम पर लगेगी बोली।
18 Dec, 18 : 03:40 PM
मनोज तिवारी नहीं बिके
मनोज तिवारी की बेस प्राइस 50 लाख है...नहीं बिके। किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा। 
18 Dec, 18 : 03:32 PM
आईपीएल नीलामी 2019
जयपुर में शुरू हुई आईपीएल नीलामी, सीओए सदस्या डायना एडुल्जी ने किया फ्रेंचाइजी टीमों और बीसीसीआई के अधिकारियों का स्वागत
18 Dec, 18 : 02:38 PM
दिल्ली कैपिटल्स- क्या बदलेगी किस्मत?
दिल्ली डेयरडेविल्स से दिल्ली कैपिटल्स के नये नाम और तैयारी के साथ इस टीम ने 14 खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया और 10 को रिलीज किया। दिल्ली ने साथ ही तीन खिलाड़ियों के बदले में हैदराबाद से शिखर धवन को वापस बुलाया। दिल्ली कैपिटल्स 56.50 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है और उसके पास 25.50 करोड़ रुपये बाकी हैं। ऐसे में उसे और 10 खिलाड़ी खरीदने हैं। इसमें 7 भारतीय और तीन विदेशी हो सकते हैं।
18 Dec, 18 : 02:37 PM
राजस्थान रॉयल्स के पास 20.95 करोड़ रुपये
इस टीम ने 16 खिलाड़ियों को इस बार रिटेन किया और 10 को रिलीज किया। रॉयल्स 61.05 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं और इनके पास 20.95 करोड़ रुपये बाकी हैं। 2008 की चैम्पियन टीम पिछली बार सीएसके के साथ बैन से वापस लौटी है। राजस्थान रॉयल्स की टीम अब की परिस्थिति के अनुसार अधिकतम 9 खिलाड़ियों को खरीद सकती है। इसमें 6 स्थान भारतीय खिलाड़ियों के लिए हैं जबकि 3 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।
18 Dec, 18 : 02:33 PM
मुंबई खरीद सकती है और 7 खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस: तीन बार की चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस ने 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि 8 को रिलीज किया। साथ ही मुंबई ने आरसीबी से क्विंटन डी कॉक की अदला-बदली की। मुंबई की टीम 70.85 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है और ऐसे में उसके पास 11.15 करोड़ रुपये बाकी हैं। मुंबई की टीम अब 7 खिलाड़ी और खरीद सकती है। इसमें 6 भारतीयों के लिए और एक विदेशी खिलाड़ी के लिए जगह है।
18 Dec, 18 : 02:33 PM
कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 12 की जगह
यह फ्रेंचाइजी 66.80 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है और उसके पास 15.20 करोड़ बाकी हैं। दो बार की चैम्पियन नाइट राइडर्स ने इस बार 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया और 8 को रिलीज किया। ऐसे में नाइटराइडर्स अधिकतम 12 खिलाड़ियों को खरीद सकेंगे। इसमें 7 भारतीय और 5 विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह है।
18 Dec, 18 : 02:33 PM
सनराइजर्स हैदराबाद के पास 9.70 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद: साल 2016 की चैम्पियन टीम सनराइजर्स ने 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। साथ ही टीम ने तीन और खिलाड़ियों को शिखर धवन के बदले शामिल किया है। धवन की अदला-बदली दिल्ली डेयरडेविल्स से की गई है। सनराइजर्स की टीम ऐसे में अधिकतम पांच खिलाड़ियों को खरीद सकती है। इसमें तीन भारतीय और दो विदेशी होंगे। सनराइजर्स पिछले सीजन में उप-विजेता रही थी और उनके पास इस बार की नीलामी के लिए 9.70 करोड़ रुपये शेष हैं। सनराइजर्स टीम 72.30 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।
18 Dec, 18 : 02:32 PM
चेन्नई सुपरकिंग्स की क्या है स्थिति
चेन्नई सुपरकिंग्स: मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस बार 23 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इस लिहाज से उनके पास केवल दो खिलाड़ियों की जगह बाकी और ये दोनों जगह भारतीय खिलाड़ियों के लिए है। तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स के पास 8.4 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। चेन्नई की टीम 73.60 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।
18 Dec, 18 : 02:26 PM
युवराज सिंह पर होगी नजर
युवराज सिंह के लिए पिछला सीजन काफी खराब रहा था और वे 8 मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए केवल 65 रन बना सके थे। क्या इस बार मिलेगा उन्हें खरीदार? युवराज 2015 में 16 करोड़ में बिके थे।
18 Dec, 18 : 01:57 PM
हग एडमीड्स हैं नीलामकर्ता
हग एडमीड्स इस बार पहली दफा आईपीएल में नीलामकर्ता की भूमिका निभाएंगे। इससे पहले तक रिचर्ज मैडली इस भूमिका में पिछले 11 साल से नजर आ रहे थे।