IPL 2018: नीलामी से पहले धोनी ने खोले पत्ते, इस खिलाड़ी पर जरूर लगाएंगे दांव!

स्पॉट फिक्सिंग विवाद के कारण निलंबित रही और अब वापसी कर रही CSK टीम ने अश्विन को रिटेन नहीं किया है।

By विनीत कुमार | Published: January 19, 2018 02:22 PM2018-01-19T14:22:31+5:302018-01-19T14:34:59+5:30

ipl auction 2018 ms dhoni says will definitely try to get r ashwin back in csk | IPL 2018: नीलामी से पहले धोनी ने खोले पत्ते, इस खिलाड़ी पर जरूर लगाएंगे दांव!

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल नीलामी

googleNewsNext

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि अगले हफ्ते आईपीएल-2018 के लिए होने वाली नीलामी में फ्रेंचाइजी की पूरी कोशिश रविचंद्रन अश्विन को खरीदने की होगी। साल-2013 में सामने आए स्पॉट फिक्सिंग विवाद के कारण निलंबित रही और दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने दरअसल इस बार अश्विन को रिटेन नहीं किया है।

हालांकि, जनवरी के पहले हफ्ते में अपनी रिटेन लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स यह जरूर साफ कर दिया कि सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा और धोनी टीम के साथ बने रहेंगे। आईपीएल-2018 के लिए नीलामी 27 और 28 जनवरी को होना है।

धोनी ने शुक्रवार को इंडिया सिमेंट्स के एक कार्यक्रम मे कहा, जैसा कि मैने कहा कि यह हमेशा मुश्किल होता है। जहां तक अश्विन की बात है, 'आप जानते हैं कि हमने पहले भी ऐसा किया है। हम नीलामी में उनको (अश्विन) को अपनी टीम में शामिल करने की पूरी कोशिश करेंगे। अश्विन स्थानीय खिलाड़ी है, हम चाहते हैं कि सीएसके में खूब लोकल खिलाड़ी हों।'

धोनी ने कहा कि नीलामी में अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहली प्राथमिकता होंगे। धोनी के अनुसार, 'नीलामी में अश्विन हमारे लिए अहम होंगे। लेकिन हमें इंतजार करना होगा। हम उन्हें पाने की कोशिश करेंगे।' 

धोनी ने साथ ही कहा कि फैंस चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी ताकत रहे हैं। धोनी ने कहा, 'हमारा सबसे मजबूत पक्ष हमारे फैंस हैं। हम जहां गए हैं, सीएसके को समर्थन मिला है। यहां तक कि पिछले दो सालों में जब हम नहीं भी खेले, उस दौरान भी फैंस की संख्या बढ़ी है।'

Open in app