HighlightsIPL 2026: हर्षित राणा और मथीशा पथिराना के लिए किसी विकल्प की तलाश नहीं करेगी। IPL 2026: राणा इस सीजन में नाइट राइडर्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। IPL 2026: आईपीएल के 2024 और 2025 संस्करणों में क्रमशः 19 और 15 विकेट लिए थे।
कोलकाता: 17 मार्च (भाषा) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को झटके पर झटका लग रहा है। मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होने के बाद हर्षित राणा और मथीशा पथिराना कई मैच नहीं खेलेंगे। राणा पिछले महीने हुई घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अधिकतर मैचों से बाहर रह सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक उनकी वापसी के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है। कोलकाता नाइट राइडर्स हर्षित राणा और मथीशा पथिराना के लिए किसी विकल्प की तलाश नहीं करेगी। इसके कारण अलग-अलग हैं।
घुटने की चोट के कारण अंतिम समय में भारत की टी20 विश्व कप टीम से बाहर हुए राणा इस सीजन में नाइट राइडर्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है। उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा। राणा पिछले दो सीजनों में फ्रेंचाइजी के लिए एक भरोसेमंद तेज गेंदबाज के रूप में उभरे थे, उन्होंने आईपीएल के 2024 और 2025 संस्करणों में क्रमशः 19 और 15 विकेट लिए थे।
उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। नाइट राइडर्स प्रबंधन का मानना है कि उनके पास पर्याप्त तेज गेंदबाजी विकल्प हैं। राणा का कोई स्पष्ट भारतीय विकल्प नजर नहीं आता। टीम में पहले से ही चार भारतीय तेज गेंदबाज मौजूद हैं, वैभव अरोरा, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी और आकाश दीप।
श्रीलंका की विश्व कप टीम के सदस्य पथिराना को चोट के कारण टीम से बाहर करना पड़ा। नाइट राइडर्स फिलहाल किसी और खिलाड़ी की तलाश नहीं कर रही है, क्योंकि फ्रेंचाइजी, जिसने उन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। तेज गेंदबाज के मैनेजर ने केकेआर की जर्सी में उनकी एक तस्वीर पोस्ट की, जिससे सीजन में उनकी भागीदारी की उम्मीदें बढ़ गईं।