IPL 2023: CSK की जीत पर एमके स्टालिन ने की एमएस धोनी और जडेजा की तारीफ, ट्वीट कर कही ये बात

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार रात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में ऐतिहासिक जीत पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बधाई दी और टीम की जीत का श्रेय उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिया।

By मनाली रस्तोगी | Published: May 30, 2023 11:36 AM2023-05-30T11:36:27+5:302023-05-30T11:37:31+5:30

IPL 2023 MK Stalin Praises MS Dhoni On Chennai's Stellar IPL Win | IPL 2023: CSK की जीत पर एमके स्टालिन ने की एमएस धोनी और जडेजा की तारीफ, ट्वीट कर कही ये बात

(फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsमुंबई इंडियंस के बाद अब चेन्नई पांच खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई।सीएसके के जीतने के बाद स्टालिन ने ट्वीट करते हुए महेंद्र सिंह धोनी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ की।

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार रात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में ऐतिहासिक जीत पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बधाई दी और टीम की जीत का श्रेय उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने वर्षाबाधित फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। 

मुंबई इंडियंस के बाद अब चेन्नई पांच खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई। वहीं, सीएसके के जीतने के बाद स्टालिन ने ट्वीट करते हुए महेंद्र सिंह धोनी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, "सीएसके की पीली ब्रिगेड को उनकी 5वीं आईपीएल ट्रॉफी के लिए हर स्थिति के लिए योजना के साथ बधाई एमएस धोनी!" 

उन्होंने आगे कहा, "यह क्रिकेट अपने सबसे अच्छे रूप में है और जडेजा जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए सीएसके के लिए एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।" बता दें कि बारिश के कारण रिजर्व दिन पर खेले गए इस फाइनल का अंत किसी परीकथा से कम नहीं था। जीत के लिये डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर चेन्नई को 15 ओवर में 172 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। 

पासा पल पल पलटता रहा और मोहित शर्मा ने यार्कर की बौछार करके गुजरात की जीत पर लगभग मुहर लगा दी थी लेकिन जडेजा के इरादे कुछ और ही थे। चेन्नई को आखिरी दो गेंद पर दस रन की जरूरत थी और पांचवीं गेंद पर जडेजा ने लांग आफ पर छक्का जड़ डाला। आखिरी गेंद पर जैसे ही उन्होंने चौका लगाया, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर चेन्नई की पूरी टीम मैदान पर दौड़ पड़ी।

Open in app