IPL 2022: विराट कोहली फिर बनेंगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान? डेनियल विटोरी ने कही ये बात

IPL 2022: आरसीबी ने अभी तक अपने कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की है। ऐसे में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कोहली ही क्या फिर कप्तान होंगे, इसे लेकर भी कयास जारी है।

By विनीत कुमार | Published: March 8, 2022 11:09 AM2022-03-08T11:09:34+5:302022-03-08T11:12:15+5:30

IPL 2022: RCB Captain name, Daniel Vettori says Virat Kohli will not take over again | IPL 2022: विराट कोहली फिर बनेंगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान? डेनियल विटोरी ने कही ये बात

कोहली के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कप्तान कौन, कयास जारी (फाइल फोटो- बीसीसीआई)

googleNewsNext
Highlightsग्लेन मैक्सवेल या फाफ डू प्लेसिस को आरसीबी का कप्तान बनाए जाने की चर्चा।विराट कोहली के नाम को लेकर भी कयास, दिनेश कार्तिक का नाम भी चर्चा में है।डेनियल विटोरी ने हालांकि कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि कोहली फिर कप्तान के तौर पर लौटेंगे।

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग-2022 सीजन के शुरू होने में 3 सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में सभी की निगाहें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) पर हैं। यह अब एकमात्र ऐसी फ्रेंचाइजी है जिसने अपने कप्तान को लेकर कोई ऐलान अभी तक नहीं किया है। यहां तक कि नीलामी से कुछ दिन पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की नई टीमों ने भी अपने कप्तान की घोषणा कर दी थी लेकिन आरसीबी ने अभी भी चुप्पी साध रखी है।

आरसीबी के कप्तान को लेकर अटकलें

ऐसी अटकलें तेज हैं कि या तो ग्लेन मैक्सवेल या फाफ डू प्लेसिस को कप्तान की भूमिका दी जाएगी। विराट कोहली ने आईपीएल 2021 सीजन के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, कोहली को एक बार फिर से कप्तान के रूप में देखने की उम्मीद फैंस ने अभी भी नहीं छोड़ी है।

पिछले महीने हालांकि फ्रेंचाइज़ी से बात करते हुए कोहली ने दोहराया था कि उनके फैसले में आश्चर्य की कोई बात नहीं है और वह इसे लेकर दिमाग में स्पष्ट थे कि वह इससे आगे बढ़ना चाहते हैं।

डेनियल विटोरी ने कोहली को लेकर कही ये बात

तमाम अटकलों के बीच आरसीबी के पूर्व में कोच रह चुके न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी डेनियल विटोरी ने विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है। विटोरी ने कहा कि कहोली ने कप्तानी की भूमिका से आगे बढ़ने का सही फैसला लिया।

क्रिकइंफो वेबसाइट के अनुसार विटोरी ने कहा, 'नहीं (कोहली कप्तान के रूप में नहीं लौटेंगे)। मुझे लगता है कि यह इतना आसान है। मुझे नहीं लगता कि यह कभी काम करता है, फ्रेंचाइजी क्रिकेट या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में। एक बार कप्तान के पद से आगे बढ़ जाने के बाद, उसके लिए भी यही सही है कि वह आगे बढ़े।'

बता दें कि आरसीबी ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रिटेन किया था। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस के शामिल होने से प्रबंधन को नेतृत्व के मामले में और विकल्प मिले हैं।

न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर विटोरी ने अनुभवी दिनेश कार्तिक का भी नाम लिया, जिन्हें आरसीबी ने आईपीएल-2022 की नीलामी में खरीदा है। कार्तिक के पास कोलकाता नाइट राइडर्स का नेतृत्व करने का भी अनुभव है।

Open in app