IPL 2022: ‘बेजोड़’ फॉर्म में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर, आईपीएल 2022 में 50 चौके पूरे, 10 मैच, 3 शतक और 588 रन

IPL 2022: इंग्लैंड के बल्लेबाज जोश बटलर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अब तक 10 मैच में मुंबई इंडियन्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन शतक जड़ चुके हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 2, 2022 08:49 PM2022-05-02T20:49:32+5:302022-05-02T20:50:56+5:30

IPL 2022 Rajasthan Royals Jos Buttler completed 50 fours in IPL 2022, 10 matches, 3 centuries and 588 runs | IPL 2022: ‘बेजोड़’ फॉर्म में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर, आईपीएल 2022 में 50 चौके पूरे, 10 मैच, 3 शतक और 588 रन

जोस बटलर की सराहना करते हुए कहा कि इस टी20 लीग में उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहेगा।

googleNewsNext
Highlightsछक्कों की संख्या 36 पहुंचा दी है। जोश बटलर इस आईपीएल में 50 चौके पूरे किए। अभी तक 10 मैचों में 65.33 की औसत से 588 रन बनाए हैं। 

IPL 2022: जबरदस्त फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में तीन शतक पूरे कर चुके है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ (100 रन), दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 119 रन और कोलकाता (103 रन) के खिलाफ एक शतक लगा चुके हैं।

इंग्लैंड के बल्लेबाज बटलर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अब तक 10 मैच में मुंबई इंडियन्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन शतक जड़ चुके हैं। बटलर इस आईपीएल में 50 चौके पूरे किए। छक्कों की संख्या 36 पहुंचा दी है। 

जोस बटलर ने अभी तक 10 मैचों में 65.33 की औसत से 588 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में अब तक बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर की सराहना करते हुए कहा कि इस टी20 लीग में उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहेगा।

पीटरसन ने कहा, ‘‘हमारे पास विशेषण और अतिशयोक्ति कम पड़ रही हैं। इस तरह की पारियों से ही आईपीएल शानदार हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दर्शकों को यह पसंद है, हमें यह पसंद है, स्टूडियो में सभी लोगों को यह पसंद है। मेरे कहने का मतलब है कि उसने कुछ ऐसे शॉट खेले जो आपको देखने को नहीं मिलेंगे।

आप इस तरह के शॉट का अभ्यास नहीं कर सकते।’’ इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘यह शॉट या तो आपके पास होंगे या फिर नहीं होंगे। वह बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी है और बेजोड़ फॉर्म में है। जब वह इस तरह बल्लेबाजी करता है तो आप सिर्फ इतना बोल पाते हो कि वह कितना शानदार है। वह समय लेता है और फिर फायदा उठाता है।’’

Open in app