IPL 2022: IPL के सबसे महंगे ओवर, ये गेंदबाज सबसे आगे, यहां देखें किस बॉलर ने सबसे अधिक रन दिए

IPL 2022: पैट कमिन्स ने बदला डेनियल सैम्स से चुकता किया, जिनके एक ओवर में दो चौके और चार छक्के लगाए। इनमें विजयी छक्का भी शामिल है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 07, 2022 3:05 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई ने आखिरी पांच ओवर में 78 रन जोड़े।कीरोन पोलार्ड के पांच गेंदों पर नाबाद 22 रन शामिल हैं।केकेआर के सबसे सफल गेंदबाज कमिन्स ने 2 विकेट निकाले।

IPL 2022: पैट कमिन्स ने आक्रामक बल्लेबाजी का अद्भुत नजारा पेश किया। 15 गेंदों पर नाबाद 56 रन की रिकॉर्ड पारी खेली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियन्स को 24 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शीर्ष स्थान हासिल किया।

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिन्स डेनियल सैम्स पर टूट पड़े। डेनियल सैम्स के ओवर में कमिंस ने 35 रन जोड़े। कमिन्स ने आते ही सारे समीकरण बदल दिए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और छह छक्के लगाये और केवल 14 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करके आईपीएल में केएल राहुल के पिछले रिकार्ड की बराबरी की।

IPL के सबसे महंगे ओवर

37ः पी परमेश्वरन बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2011

37ः हर्षल पटेल बनाम सीएसके मुंबई 2021

35ः डेनियल सैम्स बनाम केकेआर पुणे 2022*

33ः रवि बोपारा बनाम केकेआर कोलकाता 2010

33ः परविंदर अवाना बनाम सीएसके मुंबई 2014।

आईपीएल में सबसे तेज 50 रनः

14ः केएल राहुल बनाम डीसी मोहाली 2018

14ः पैट कमिंस बनाम एमआई पुणे 2022*

15ः यूसुफ पठान बनाम एसआरएच कोलकाता 2014

15ः सुनील नरेन बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2017।

उन्होंने डेनियल सैम्स के एक ओवर में 35 रन बनाये, जो आईपीएल का तीसरा सबसे महंगा ओवर है। केकेआर ने 162 रन का लक्ष्य 16 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर दिया। केकेआर की यह चार मैचों में तीसरी जीत है। मुंबई ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत से उबरकर चार विकेट पर 161 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था। उसे लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

टॅग्स :आईपीएल 2022पैट कमिंसऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमकोलकाता नाइट राइडर्समुंबई इंडियंसरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या