IPL 2022: प्लेऑफ टीम तय, 24 को पहला मुकाबला, गुजरात के सामने राजस्थान, 25 मई को लखनऊ और बेंगलोर में टक्कर, जानें फाइनल मुकाबले कब

IPL 2022:प्लेऑफ टीम तय हो गई। चार टीमें हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राजस्थान रॉयल्स। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 21, 2022 11:49 PM

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। आरसीबी 16 अंक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर है।दिल्ली के हारने के साथ आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच गई।

IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इसके साथ ही 2022 के प्लेऑफ टीम तय हो गई। प्लेऑफ की चार टीमें हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राजस्थान रॉयल्स। 

आरसीबी 16 अंक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को बाहर कर दिया। दिल्ली के हारने के साथ आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच गई। गुजरात की टीम अंक तालिका में 14 मैच खेलते हुए 10 जीत और 4 हार के साथ 20 अंक लेकर पहले पायदान पर है। 

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष तालिका में दूसरा स्थान पक्का कर लिया। राजस्थान की 14 मैचों में यह नौवीं जीत है। टीम के नाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बराबर 18 अंक है लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण वह दूसरे स्थान पर है। चेन्नई की टीम 14 मैचों में 10 हार के कारण नौवें स्थान पर है।

पहला मुकाबला 24 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। दूसरा मुकाबला 25 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा। 27 मई को दूसरा क्वालीफायर मुकाबले होंगे। फाइनल 29 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। 

टॅग्स :आईपीएल 2022गुजरात टाइटन्सराजस्थान रॉयल्सलखनऊ सुपरजायंट्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरफाफ डु प्लेसिसकेएल राहुलIPLबीसीसीआईहार्दिक पंड्यासंजू सैमसन
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या