IPL 2022: तीन खिलाड़ी पर लखनऊ-अहमदाबाद टीम 33 करोड़ करेंगे खर्च, टीम इंडिया का ओपनर हो सकता है कप्तान, अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी पर भी दांव

IPL 2022: दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद के पास तीन खिलाड़ी के साथ करार करने का ऑप्शन है। आईपीएल 2022 मेगा-नीलामी से पहले चुन सकते हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 1, 2021 03:31 PM2021-12-01T15:31:25+5:302021-12-01T15:33:19+5:30

IPL 2022: kl rahul capt rashid khan Lucknow And Ahmedabad Spend 33 Crore First Three Picks Before Mega Auction | IPL 2022: तीन खिलाड़ी पर लखनऊ-अहमदाबाद टीम 33 करोड़ करेंगे खर्च, टीम इंडिया का ओपनर हो सकता है कप्तान, अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी पर भी दांव

पहली, दूसरी और तीसरी पसंद के लिए 15 करोड़ रुपये, 11 करोड़ रुपये और 7 करोड़ रुपये होगा।

googleNewsNext
Highlightsपुरानी टीम के पास 4 खिलाड़ी को अपने साथ बरकरार रखने की इजाजत थी। मेगा-नीलामी से पहले तीन खिलाड़ियों दो भारतीय और एक विदेशी को साइन कर सकते हैं।बीसीसीआई ने मौजूदा आठ टीमों के लिए अपने खिलाड़ियों को बनाए रखने के लिए एक मूल्य स्लैब निर्धारित किया था।

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 आठ मौजूदा फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को आईपीएल 2022 के लिए अपनी रिटेंशन सूची की घोषणा कर दी। पुरानी टीम के पास 4 खिलाड़ी को अपने साथ बरकरार रखने की इजाजत थी। चुने गए खिलाड़ियों की घोषणा 25 दिसंबर को होगी।

 

दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद के पास तीन खिलाड़ी के साथ करार करने का ऑप्शन है। आईपीएल 2022 मेगा-नीलामी से पहले चुन सकते हैं। लखनऊ और अहमदाबाद खिलाड़ियों के पूल से मेगा-नीलामी से पहले तीन खिलाड़ियों दो भारतीय और एक विदेशी को साइन कर सकते हैं, जिसमें जारी किए गए खिलाड़ी भी शामिल हैं।

बीसीसीआई ने मौजूदा आठ टीमों के लिए अपने खिलाड़ियों को बनाए रखने के लिए एक मूल्य स्लैब निर्धारित किया था। इसी तरह, दो नई फ्रेंचाइजी को 90 करोड़ पर्स से खर्च करने के लिए 33 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। पहली, दूसरी और तीसरी पसंद के लिए 15 करोड़ रुपये, 11 करोड़ रुपये और 7 करोड़ रुपये होगा।

आपको बता दें कि टीम इंडिया को ओपनर केएल राहुल ने पंजाब की कप्तानी छोड़ दी है। राहुल की लखनऊ टीम से बातचीत चल रही है। राहुल हो सकता है कि लखनऊ टीम की बागडोर संभाल लें। अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान भी लखनऊ टीम में शामिल हो सकते हैं। 

पंजाब के कप्तान केएल राहुल की लखनऊ के साथ बातचीत की खबर है। डेविड वार्नर भी आरसीबी या अहमदाबाद के कप्तान हो सकते हैं। अहमदाबाद हार्दिक और क्रुणाल पांड्या की सेवाओं को हासिल करने में दिलचस्पी लेगा। मुंबई इंडियंस ने बरकरार नहीं रखा है।

आईपीएल के एक और दिग्गज सुरेश रैना को उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स से रिलीज कर दिया गया है। रैना पर कई टीम दांव खेल सकते हैं। वह आईपीएल में पहले भी कप्तानी कर चुके हैं। गुजरात टीम की कमान संभाल सकते हैं। श्रेयस अय्यर भी दौड़ में बने हैं।

Open in app