IPL 2022: आईपीएल इतिहास में पहली बार भिड़ेंगे हार्दिक और क्रुणाल पंड्या, डेब्यू से लेकर पिछले सीजन तक MI के लिए खेले, जानिए आंकड़े

IPL 2022 Hardik-Krunal Pandya: आक्रामक हरफनमौलाओं से भरी गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स सोमवार को जब इंडियन प्रीमियर लीग में एक दूसरे के खिलाफ पदार्पण करेंगी तो उनका इरादा जीत के साथ आगाज करने का होगा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 28, 2022 05:01 PM2022-03-28T17:01:18+5:302022-03-28T17:02:34+5:30

IPL 2022 Hardik-Krunal Pandya Brothers Face To Face First Time Hardik Will Captain Gujarat And Krunal lucknow | IPL 2022: आईपीएल इतिहास में पहली बार भिड़ेंगे हार्दिक और क्रुणाल पंड्या, डेब्यू से लेकर पिछले सीजन तक MI के लिए खेले, जानिए आंकड़े

हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे।

googleNewsNext
Highlightsगुजरात के प्रदर्शन का दारोमदार कप्तान हार्दिक पंड्या पर होगा।वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का काफी अनुभव है।छक्के जड़ने में उस्ताद हार्दिक पंड्या को बल्लेबाजी क्रम में और ऊपर आना होगा।

IPL 2022 Hardik-Krunal Pandya: आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। पंड्या बंधु डेब्यू से लेकर पिछले सीजन तक मुंबई इंडियंस के लिए एक साथ खेलते नजर आए थे। लेकिन अब दोनों को नया घर मिल गया है।

आईपीएल 2022 में दोनों एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस की कप्तानी करेंगे, जो आईपीएल 2022 में डेब्यू करेगा, जबकि क्रुणाल पंड्या एक और डेब्यूटेंट, लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। लखनऊ की कमान केएल राहुल के हाथ में है।

यह भी काफी दिलचस्प है कि दोनों टीमें आईपीएल 2022 में एक दूसरे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। ऐसे में पंड्या ब्रदर्स के बीच मुकाबला भी रोमांचक होने की उम्मीद है। हार्दिक ने 2015 से 2021 तक मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने मुंबई के लिए 92 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 85 पारियों में 1476 रन बनाए। उन्होंने वहां 42 विकेट भी लिए।

 

हालांकि वह पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इतना ही नहीं चोट के बाद उन्होंने एक-दो बार गेंदबाजी भी की। ऐसे में मुंबई ने उन्हें आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था और फिर नई टीम गुजरात ने उन्हें अपना कप्तान बनाया था।

क्रुणाल पंड्या की बात करें तो उन्होंने अप्रैल 2016 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया और 2016 से 2021 तक हार्दिक के साथ इस टीम का हिस्सा रहे। लेकिन आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया और फिर नीलामी में लखनऊ को शामिल किया। मुंबई के लिए कुल 84 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 1143 रन बनाए और 51 विकेट लिए।

Open in app