IPL 2022: तेवतिया और राशिद का दम, अंतिम ओवर में मारे 25 रन, 24 गेंद और 59 रन, गुजरात 5 विकेट से जीतकर टॉप पर

IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने एक बेहद रोमांचक आईपीएल मैच में आखिरी गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया। गुजरात के राहुल तेवतिया और राशिद खान ने अंतिम ओवर में 25 रन जोड़े।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 27, 2022 11:28 PM2022-04-27T23:28:13+5:302022-04-27T23:40:19+5:30

IPL 2022 Gujarat Titans won 5 wkts RASHID KHAN Rahul Tewatia last over 25 runs 24 balls 59 runs | IPL 2022: तेवतिया और राशिद का दम, अंतिम ओवर में मारे 25 रन, 24 गेंद और 59 रन, गुजरात 5 विकेट से जीतकर टॉप पर

गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर अंक तालिका में नंबर एक स्थान हासिल किया।

googleNewsNext
Highlightsजम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के रहने वाले उमरान मलिक ने कमाल कर दिया।पहली बार आईपीएल में 5 विकेट झटके।मलिक ने 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट निकाले। 

IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर अंक तालिका में नंबर एक स्थान हासिल किया। राहुल तेवतिया और राशिद खान ने अंतिम ओवर में 25 रन जोड़े। दोनों ने 24 गेंद में 59 नाबाद रन बनाए। राहुल ने 21 गेंद में 40 नाबाद बनाए। खान ने 11 गेंद में 4 छक्के की मदद से 31 रन मारे।

20वें ओवर (IPL) में हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्यः

23 रन आरपीएस बनाम पीबीकेएस विजाग 2016

22 रन जीटी बनाम एसआरएच मुंबई डब्ल्यूएस 2022

21 रन डेक्कन बनाम केकेआर जोबर्ग 2009

21 रन एमआई बनाम केकेआर कोलकाता 2011

21 रन आरसीबी बनाम पीडब्ल्यूआई बेंगलुरु 2012।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के रहने वाले उमरान मलिक ने कमाल कर दिया। पहली बार आईपीएल में 5 विकेट झटके। मलिक ने 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट निकाले। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और एडेन मार्कराम के आक्रामक अर्धशतकों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में बुधवार को छह विकेट पर 195 रन बनाए। अभिषेक ने 42 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 65 रन बनाये जबकि मार्कराम ने 40 गेंद में 56 रन जोड़े जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे।

दोनों ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 96 रन बनाये। इसके बाद शशांक सिंह ने आखिरी ओवर में लॉकी फर्ग्युसन को तीन छक्के समेत 25 रन बनाये। वह छह गेंद में 25 रन बनाकर नाबाद रहे। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई सनराइजर्स को पहला झटका जल्दी लगा, जब केन विलियमसन को मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा। शमी ने चार ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट लिये।

SRH के लिए सर्वश्रेष्ठ आंकड़ेः

5/18 भुवनेश्वर कुमार बनाम पीके 2017

5/25 उमरान मलिक बनाम जीटी 2022 *

4/11 मोहम्मद नबी बनाम आरसीबी 2019

4/14 भुवनेश्वर कुमार आरआर 2014।

आईपीएल में एक अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सर्वश्रेष्ठ आंकड़ेः

5/14 अंकित राजपूत बनाम एसआरएच 2018

5/20 वरुण चक्रवर्ती बनाम डीसी 2020

5/25 उमरान मलिक बनाम जीटी 2022 *

5/27 हर्षल पटेल बनाम एमआई 2021

5/32 अर्शदीप सिंह बनाम आरआर 2021।

Open in app