IPL 2022: पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस और रोहित के लिए खुशखबरी, दिग्गज खिलाड़ी ने की वापसी, इसका कटेगा पत्ता

IPL 2022: मुंबई इंडियन्स का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स से 2 अप्रैल को है। मुंबई को 27 मार्च को दिल्ली ने चार विकेट से हराया था।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 31, 2022 3:18 PM

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले गुरुवार को अपनी टीम मुंबई इंडियन्स से जुड़ गये।सूर्यकुमार ने अपना पृथकवास पूरा कर लिया है और टीम से जुड़ गये है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स के लिए सत्र के शुरुआती आईपीएल मैच में नहीं खेल सके थे।

IPL 2022: पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स और कप्तान रोहित शर्मा के लिए बड़ी खबर है। पहले मैच में दिल्ली से हार के बाद भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की वापसी हो रही है। यादव के टीम में आने के बाद अनमोलप्रीत सिंह दूसरे मैच में टीम से बाहर हो जाएंगे।

 

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपनी उंगली की चोट से उबरने के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले गुरुवार को अपनी टीम मुंबई इंडियन्स से जुड़ गये। पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने गुरुवार को कहा की सूर्यकुमार ने अपना पृथकवास पूरा कर लिया है और टीम से जुड़ गये है।

पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान उंगली में चोट लगने के बाद वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पुनर्वास के दौर से गुजर रहे थे। वह 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स के लिए सत्र के शुरुआती आईपीएल मैच में नहीं खेल सके थे।

फ्रेंचाइजी से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ सूर्यकुमार यादव अपने अनिवार्य पृथकवास से बाहर आ गये है। उन्होंने टीम के अपने साथी कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह के साथ सत्र में हिस्सा लिया था। उनकी मौजूदगी से टीम उत्साहित है।’’

मुंबई को 27 मार्च को दिल्ली ने चार विकेट से हराया था। टीम 178 रन के स्कोर का बचाव करने में विफल रही थी। दिल्ली ने अक्षर पटेल और ललित यादव के बीच सातवें विकेट के लिए अटूट 75 रन की साझेदारी के दम पर मैच को 18.2 ओवर में जीत लिया था। 

टॅग्स :आईपीएल 2022मुंबई इंडियंसरोहित शर्माSuryakumar Yadavराजस्थान रॉयल्सदिल्ली कैपिटल्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या