IPL 2022: पंजाब किंग्स को एक और झटका, कप्तान के बाद कोच ने छोड़ा पद, दिग्गज स्पिनर ने क्या कहा, जानें पूरा मामला

IPL 2022: जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लॉवर ने पंजाब किंग्स के सहायक कोच के पद से त्यागपत्र दे दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में किसी नयी टीम से जुड़ने की संभावना है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 1, 2021 05:36 PM2021-12-01T17:36:03+5:302021-12-01T17:38:09+5:30

IPL 2022 captain kl rahul Andy Flower quits coach Punjab Kings head coach Anil Kumble has revealed | IPL 2022: पंजाब किंग्स को एक और झटका, कप्तान के बाद कोच ने छोड़ा पद, दिग्गज स्पिनर ने क्या कहा, जानें पूरा मामला

राहुल 2018 से पंजाब फ्रेंचाइजी के साथ हैं और उन्होंने 2020 में कप्तानी संभाली।

googleNewsNext
Highlightsपंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच और जोंटी रोड्स क्षेत्ररक्षण कोच थे।मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को अपनी टीम में बनाये रखा है। 53 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज को अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

IPL 2022: पंजाब किंग्स को झटका पर झटका लग रहा है। पहले कप्तान केएल राहुल ने टीम का साथ छोड़ दिया। अब टीम के सहायक कोच और जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लॉवर ने त्यागपत्र दे दिया। पंजाब किंग्स के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने खुलासा किया है कि फ्रेंचाइजी से अलग होने और नीलामी पूल में जाने का फैसला कप्तान केएल राहुल का था।

मंगलवार को पीबीकेएस ने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले दो खिलाड़ियों को रिटेन करने की घोषणा की। मयंक अग्रवाल को 14 करोड़ रुपये और अनकैप्ड तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ रुपये में लिया। राहुल 2018 से पंजाब फ्रेंचाइजी के साथ हैं और उन्होंने 2020 में कप्तानी संभाली।

उनके बल्ले से लगातार रन बनते रहे। टीम पिछले चार सत्रों में से किसी में भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। अनिल कुंबले ने जोर देकर कहा कि फ्रेंचाइजी राहुल को टीम में रखना चाह रही थी। लेकिन तेजतर्रार सलामी बल्लेबाज नीलामी पूल में जाना चाहते थे। महान लेग स्पिनर ने कहा कि वह और फ्रेंचाइजी बल्लेबाज की पसंद का सम्मान करते हैं।

एक दशक से भी अधिक समय तक इंग्लैंड में कोच का काम करने वाले फ्लॉवर 2020 सत्र से पूर्व पंजाब किंग्स से जुड़े थे। यह पहला अवसर था जबकि वह किसी आईपीएल टीम से जुड़े थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने हाल में टीम को अपना त्यागपत्र भेजा। इसे स्वीकार कर लिया गया है। इसकी पूरी संभावना है कि वह किसी नयी टीम (लखनऊ या अहमदाबाद) से जुड़ेंगे।’’ इसकी पूरी संभावना है कि अगले आईपीएल में इस 53 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज को अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

फ्लॉवर पिछले दो वर्षों से मुख्य कोच अनिल कुंबले के साथ काम कर रहे थे। उन्होंने यह फैसला ऐसे समय में किया है जबकि कयास लगाये जा रहे हैं पिछले दो सत्र से पंजाब किंग्स के कप्तान रहे के एल राहुल लखनऊ फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते हैं। पंजाब राहुल को टीम में बनाये रखना चाहता था लेकिन यह सलामी बल्लेबाजी किसी अन्य टीम से जुड़ना चाहता है।

यह देखना होगा कि क्या फ्लॉवर कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में सेंट लूसिया किंग्स के कोच बने रहेंगे या नहीं। इस फ्रेंचाइजी का स्वामित्व भी उसी समूह के पास है जो पंजाब किंग्स का मालिक है। वसीम जाफर पिछले सत्र में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच और जोंटी रोड्स क्षेत्ररक्षण कोच थे। पंजाब ने जनवरी में होने वाली नीलामी से पहले केवल दो खिलाड़ियों मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को अपनी टीम में बनाये रखा है। 

 

Open in app