IPL 2022 Auction: इन 49 दिग्गज प्लेयर्स का बेस प्राइस 2 करोड़, 1214 खिलाड़ियों ने दिया नाम, जानें लिस्ट

IPL 2022 Auction: लखनऊ और अहमदाबाद की दो नयी टीमों सहित सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिक भारत को 2022 आईपीएल के लिए मेजबान देश के रूप में चाहते हैं जिसमें मुंबई और पुणे उनके दो पसंदीदा शहर हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 23, 2022 02:33 PM2022-01-23T14:33:06+5:302022-01-23T14:37:43+5:30

IPL 2022 Auction David Warner, Pat Cummins Ravichandran Ashwin, Shreyas Iyer, Shikhar Dhawan 49 Players Base Price Maximum INR 2 Crore  | IPL 2022 Auction: इन 49 दिग्गज प्लेयर्स का बेस प्राइस 2 करोड़, 1214 खिलाड़ियों ने दिया नाम, जानें लिस्ट

270 कैप्ड खिलाड़ी, 312 अनकैप्ड खिलाड़ी और सहयोगी टीमों के 41 खिलाड़ी शामिल हैं।

googleNewsNext
Highlightsलीग की संभावित शुरुआत की तारीख 27 मार्च है।श्रीलंका भी आईपीएल की मेजबानी कर सकता है।कुल 1214 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। 

IPL 2022 Auction: आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की बड़ी नीलामी 12 और 13 फरवरी को होगी। 49 खिलाड़ियों ने अपना आधार मूल्य INR 2 करोड़ की अधिकतम राशि पर निर्धारित किया है।आईपीएल के 15वें सत्र का आगाज मार्च के अंतिम सप्ताह में होगा और मई के अंत तक चलेगा।

आईपीएल 2022 की नीलामी के लिए कुल 1214 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। जिसमें 270 कैप्ड खिलाड़ी, 312 अनकैप्ड खिलाड़ी और सहयोगी टीमों के 41 खिलाड़ी शामिल हैं। वेस्टइंडीज के तेजतर्रार खिलाड़ी क्रिस गेल, बेन स्टोक्स, मिशेल स्टार्क, जो रूट और जोफ्रा आर्चर इस बार नहीं दिखेंगे।

आईपीएल 2022 नीलामी (IPL 2022 Auction- INR 2 crore):

डेविड वार्नर, पैट कमिंस ने INR 2 करोड़ का आधार मूल्य निर्धारित किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर और ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस 2 करोड़ की लिस्ट में नाम दर्ज कराने वाले प्रमुख खिलाड़ी हैं। डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बना चुके हैं।

17 भारतीय खिलाड़ी और 32 विदेशी खिलाड़ी उस विशिष्ट सूची का हिस्सा हैं। रविचंद्रन अश्विन, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, ईशान किशन, सुरेश रैना, मिशेल मार्श, एडम ज़म्पा, स्टीवन स्मिथ, शाकिब अल हसन, मार्क वुड, ट्रेंट बोल्ट, फाफ डु प्लेसिस, क्विंटन डी कॉक, कैगिसो रबाडा और ड्वेन ब्रावो हैं।

आईपीएल 2022 नीलामी (base price of INR 1.5 crore):

1.5 करोड़ रुपये के आधार मूल्य की सूची में एरोन फिंच सबसे आगे हैं। ऑस्ट्रेलिया के सफेद गेंद के कप्तान आरोन फिंच जो आईपीएल 2021 की नीलामी में अनसोल्ड खिलाड़ी थे, उनका नाम 1.5 करोड़ रुपये के आधार मूल्य रखने के लिए खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम रखने वाले बड़े नामों में से एक है।

सूची में अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस लिन, नाथन लियोन, केन रिचर्डसन, जॉनी बेयरस्टो, एलेक्स हेल्स, इयोन मॉर्गन, डेविड मालन, एडम मिल्ने, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउथी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। कॉलिन इनग्राम, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन हैं।

आईपीएल 2022 नीलामी (base price of INR 1 crore):

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन, जोश फिलिप, डी'आर्सी शॉर्ट और मोइसेस हेनरिक्स जैसे बीबीएल प्रतिष्ठित खिलाड़ियों ने अपना आधार मूल्य INR 1 करोड़ निर्धारित किया है। पीयूष चावला, केदार जाधव, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, नितीश राणा हैं।

इसके अलावा रिद्धिमान साहा, कुलदीप यादव, जयंत यादव, मोहम्मद नबी, जेम्स फॉल्कनर, रिले मेरेडिथ , जोश फिलिप, एंड्रयू टाय, डैन लॉरेंस, लियाम लिविंगस्टोन, टाइमल मिल्स, ओली पोप, डेवोन कॉनवे, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, एडेन मार्कराम, रिले रोसौव, तबरेज़ शम्सी, रस्सी वैन डेर डूसन, वानिंदु हसरंगा, रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड शामिल हैं।

Open in app