IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने उत्तराखंड के तेज गेंदबाज को किया शामिल, 15 टी20 मैच, औसत 26.60 और विकेट 15 

IPL 2022: सूर्यकुमार यादव बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण आईपीएल के मौजूदा सत्र से बाहर हो गए थे।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 16, 2022 7:47 PM

Open in App
ठळक मुद्दे20 लाख रुपये की कीमत के साथ मुंबई की टीम में शामिल हुए हैं।15 टी20 मैच खेले हैं और 26.60 की औसत से 15 विकेट लिए हैं।आकाश मधवाल ‘सपोर्ट टीम’ के सदस्य के तौर पर मुंबई इंडियंस से जुड़े थे।

IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने चोटिल बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की जगह उत्तराखंड के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को आईपीएल के बचे हुए दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया है।

सूर्यकुमार यादव बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण आईपीएल के मौजूदा सत्र से बाहर हो गए थे। मधवाल 28 साल के मध्यम गति के गेंदबाज हैं। उन्होंने 15 टी20 मैच खेले हैं और 26.60 की औसत से 15 विकेट लिए हैं। वह 20 लाख रुपये की कीमत के साथ मुंबई की टीम में शामिल हुए हैं।

मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ मधवाल ‘सपोर्ट टीम’ के सदस्य के तौर पर मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। उन्हें टीम के सत्र पूर्व शिविर के लिए भी चुना गया था। उन्होंने इस दौरान गेंद से अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है, जिससे उन्हें सत्र के बीच में टीम में शामिल होने का अवसर मिला है।’’ 

अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस सत्र में पांच बार की चैंपियन टीम के लिए आठ मैच खेले और तीन अर्धशतकों के साथ 43.29 की औसत से 303 रन बनाए। सूर्यकुमार को छह मई को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टीम के मैच के दौरान चोट लगी थी।

सूर्यकुमार इस सत्र में मुंबई इंडियन्स के लिए पहले दो मैचों में भी नहीं खेल पाए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ फरवरी में कोलकाता में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा था। वह इसके बाद ‘रिहैबिलिटेशन’ के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में थे।

टॅग्स :आईपीएल 2022मुंबई इंडियंसSuryakumar Yadavरोहित शर्माउत्तराखण्डUttarakhand
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या