IPL 2021: CSK के लिए खिताब जीतना चाहेंगे धोनी, माही के करियर की वो घटना जिसे याद कर आज भी मायूस हो जाते हैं करोड़ों फैंस

महेंद्र सिंह धोनी को इस सीजन अपने खिलाड़ियों से बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी। धोनी की कप्तानी में टीम एक बार फिर खिताब पर कब्जा जमाना चाहेगी।

By अमित कुमार | Published: April 4, 2021 04:17 PM2021-04-04T16:17:43+5:302021-04-04T16:17:43+5:30

IPL 2021 The Team Wants to Win the IPL Trophy for MS dhoni | IPL 2021: CSK के लिए खिताब जीतना चाहेंगे धोनी, माही के करियर की वो घटना जिसे याद कर आज भी मायूस हो जाते हैं करोड़ों फैंस

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsचेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला दिल्ली के खिलाफ मुंबई में होना है।इस साल चेन्नई की टीम में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।धोनी की कप्तानी में चेन्नई तीन बार खिताब जीतने में सफल रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम की कोशिश इस बार भी चैंपियन बनने का होगी। आईपीएल में चेन्नई ने अब तक 10 बार प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है। जबकि, 8 बार उसने फाइनल में खेलने का मौका मिला है। पिछला सीजन टीम के लिए खराब गुजरा था और वह प्लेऑफ की रेस से सबसे पहले बार होने वाली टीम बन गई थी।

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर सुनकर करोड़ों फैंस के दिल टूट गए थे। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए। धोनी के ये शब्द सुनते ही उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करने शुरू कर दिए। धोनी के सभी फैंस माही को टी-20 वर्ल्ड कप खेलते देखना चाहते थे, लेकिन धोनी ने वर्ल्ड कप से पहले ही रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।

फैंस नहीं भुला सके हैं वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में धोनी का रन आउट

महेंद्र धोनी ने भारत के लिए आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल खेला था।  विकेटों के बीच बेहतरीन दौड़ के लिए मशहूर धोनी उस तनावपूर्ण मैच में 50 रन बनाकर रन आउट हो गए थे। धोनी की यह पारी क्रिकेट फैंस को आजीवन याद रहेगा। धोनी के आउट होने के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हो गई थी। धोनी ने भारत के लिए उन्होंने 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी-20 मैच खेला है।

Open in app