मनदीप सिंह की पत्नी और उनके बच्चे की तस्वीर वायरल, लोगों ने दिया मजेदार कैप्शन...

IPL 2021: पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 8वां मैच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 17, 2021 12:46 PM2021-04-17T12:46:56+5:302021-04-17T12:49:31+5:30

IPL 2021 punjab kings player Mandeep Singh's wife and son Photo went viral people gave funny captions  | मनदीप सिंह की पत्नी और उनके बच्चे की तस्वीर वायरल, लोगों ने दिया मजेदार कैप्शन...

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल है। (फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsपंजाब की टीम मात्र 106 रन पर सिमट गई।कल के मैच में मनदीप सिंह नहीं खेले थे।भारतीय बल्‍लेबाज मनदीप ने दिसंबर 2016 में उनकी शादी थी।

IPL 2021: आईपीएल में धूम-धड़ाका जारी है। चौके और छक्के की बरसात जारी है। इस बार गेंदबाज भी अपना रंग दिखा रहे हैं। 

कल मुंबई में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 8वां मैच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। पंजाब की टीम मात्र 106 रन पर सिमट गई। जवाब में धोनी के धुरंधर ने 4.2 ओवर शेष रहते मैच पर कब्जा कर पहला मैच जीत लिया। 

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल है। तस्वीर है पंजाब किंग्स के खिलाड़ी मनदीप सिंह की पत्नी और उनके बच्चे की। दोनों मैच देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे हैं। भारतीय बल्‍लेबाज मनदीप ने दिसंबर 2016 में उनकी शादी थी।

स्टेडियम से एक तस्वीर सामने आई है, जिसने सनसनी फैला दी है। फोटो में एक महिला और क्यूट सा बच्चा है। हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। लोगों प्यार छिड़क रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि कोरोना के कारण स्टेडियम में आना ठीक नहीं है। कुछ ने कहा कि गॉड रक्षा करे। कुछ ने कहा कि मनदीप जूनियर है। 

पिछले साल मनदीप सिंह ने अपने पिता को खो दिया था। निधन के दो दिन बाद क्रीज पर उतरकर नाबाद 66 रन की पारी खेली थी। कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया था। वह पारी अपने पिता को समर्पित किया था। आपको याद होगा पिछले साल आईपीएल दुबई में हुआ था।

Open in app