अर्जुन तेंदुलकर पर क्रिकेट फैंस ने लगाया 'नेपोटिज्म' का आरोप, बहन सारा ने दिया करारा जवाब

IPL 2021 Players Auction: अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये के उनके आधार मूल्य पर खरीदा है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 19, 2021 2:38 PM

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा।20 लाख के बेस प्राइज पर अर्जुन तेंदुलकर की बोली लगी।अर्जुन तेंदुलकर पर लोगों ने खड़े किए सवाल।

IPL 2021 Players Auction: आईपीएल 14 के ऑक्शन में महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइज पर अपने साथ जोड़ा। इसी के साथ अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर को मजबूती मिली।

सचिन तेंदुलकरमुंबई इंडियंस के मेंटर

अर्जुन तेंदुलकर के पिता सचिन मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद फिलहाल मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। खुद अर्जुन पिछले कुछ सीजन से मुंबई इंडियंस के लिए नेट पर गेंदबाज की भूमिका निभा रहे थे। 

अर्जुन तेंदुलकर ने इसी सीजन किया मुंबई की सीनियर टीम में डेब्यू

21 साल के अर्जुन ने हाल में मुंबई की सीनियर टीम की ओर से पदार्पण किया जब वह हरियाणा के खिलाफ राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेले। इस बायें हाथ के बल्लेबाज और बायें हाथ के तेज गेंदबाज ने अब मुंबई के लिए टी20 प्रारूप में दो मैच खेलते हुए तीन रन बनाने के अलावा दो विकेट चटकाए। 

अर्जुन तेंदुलकर भारत की अंडर-19 टीम का कर चुके प्रतिनिधित्व

अर्जुन इससे पहले आयु वर्ग के टूर्नामेंटों में भी मुंबई का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह टी20 मुंबई लीग में भी खेले थे। इस युवा क्रिकेटर ने हाल में प्रतिष्ठित पुलिस शील्ड टूर्नामेंट में भी प्रभावित किया था। अर्जुन को अतीत में भारतीय राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजों को नेट पर गेंदबाजी करते हुए देखा गया है। वह श्रीलंका दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

अर्जुन तेंदुलकर पर लगे 'नेपोटिज्म' के आरोप, बहन ने दिया ये जवाब

अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदना कुछ क्रिकेट फैंस को रास नहीं आया। इसके साथ लोगों ने अर्जुन तेंदुलकर पर नेपोटिज्म का आरोप तक लगा दिया।

इसके बाद अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भाई को शुभकामनाएं देते हुए लिखा- "कोई भी तुमसे यह उपलब्धि नहीं छीन सकता है, यह तुम्हारा है। मुझे तुम पर गर्व है।"

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनआईपीएल 2021दिल्ली कैपिटल्सचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्समुंबई इंडियंसराजस्थान रॉयल्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरसनराइजर्स हैदराबादपंजाब किंग्सइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)अर्जुन तेंदुलकरसचिन तेंदुलकरसारा तेंदुलकर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या