IPL 2021 Players Auction: सस्ते में बिके क्रिकेट जगत के 5 सितारे, ये रहे इस सीजन अनसोल्ड स्टार

आईपीएल ऑक्शन में क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़) सबसे ज्यादा रकम में बिकने वाले खिलाड़ी बने। वहीं कृष्णप्पा गौतम (9.25 करोड़) सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय बने...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 19, 2021 12:21 PM2021-02-19T12:21:22+5:302021-02-19T12:26:14+5:30

IPL 2021 Players Auction: list of Top unsold players and cheap cricketer | IPL 2021 Players Auction: सस्ते में बिके क्रिकेट जगत के 5 सितारे, ये रहे इस सीजन अनसोल्ड स्टार

आईपीएल 14 का आयोजन इस बार भारत में ही होने जा रहा है।

googleNewsNext
Highlightsचेन्नई में संपन्न हुई आईपीएल 14 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी।लगभग 7 साल बाद फिर से आईपीएल खेलेंगे चेतेश्वर पुजारा।एरोन फिंच, जेसन रॉय ने नहीं मिला खरीदार।

IPL 2021 Players Auction: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइल जेमिसन पहली बार आईपीएल नीलामी में उतरे और उनकी लॉटरी लग गई। न्यूजीलैंड के इस प्रतिभावान खिलाड़ी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 15 करोड़ की भारी रकम पर खरीदा। काइल जेमिसन अब पैट कमिंस के बाद आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज बन गए हैं।

चेतेश्वर पुजारा को मिला खरीदार

भारतीय टेस्ट क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा को आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीद लिया। पुजारा को 2014 के बाद पहली बार आईपीएल में किसी टीम ने अपने साथ जोड़ा है।

पुजारा ने पहली बार 2010 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2011, 2012 और 2013 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते नजर आए। हालांकि इस सीजन पुजारा, स्टीव स्मिथ और शाकिब अल हसन जैसे स्टार खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने काफी सस्ती रकम पर अपने साथ जोड़ लिया।

कम कीमत में बिके पांच स्टार 

चेतेश्वर पुजारा (चेन्नई सुपरकिंग्स, 50 लाख) 

उमेश यादव (दिल्ली कॅपिटल्स, 1 करोड़) 

डेविड मलान (पंजाब किंग्ज, 1.5 करोड़)

स्टीव स्मिथ (दिल्ली कॅपिटल्स, 2.20 करोड़)

शाकिब अल हसन (कोलकाता नाइट राइडर्स, 3.2 करोड़)

इस आईपीएल ऑक्शन में एरोन फिंच, जेसन रॉय जैसे स्टार क्रिकेटरों को खरीदने में किसी भी टीम ने रुचि नहीं दिखाई। जेसन रॉय का बेस प्राइज 2 करोड़, जबकि एरोन फिंच का बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपये था।

इस आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड स्टार

जेसन रॉय (बेस प्राइज- 2 करोड़ रुपये)

एलेक्स हेल्स (बेस प्राइज- 1.5 करोड़ रुपये)

एलेक्स कैरी (बेस प्राइज- 1.5 करोड़ रुपये)

आदिल राशिद (बेस प्राइज- 1.5 करोड़ रुपये)

शॉन मार्श (बेस प्राइज- 1.5 करोड़ रुपये)

एरोन फिंच (बेस प्राइज- 1.5 करोड़ रुपये)

हनुमा विहार (बेस प्राइज- 1 करोड़ रुपये)

मार्नस लैबुशेन (बेस प्राइज- 1 करोड़ रुपये)

मार्टिन गप्टिल (बेस प्राइज- 50 लाख रुपये)

इसुरु उड़ाना (बेस प्राइज- 50 लाख रुपये)

Open in app