IPL 2020: रोहित शर्मा ने जड़ा 95 मीटर लंबा छक्का, स्टेडियम के बाहर से गुजरती बस की छत पर गिरी गेंद

Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2020 से पहले प्रैक्टिस के दौरान एक जोरदार छक्का जड़ा, जो स्टेडियम के बाहर जा रही बस से टकराया

By अभिषेक पाण्डेय | Published: September 10, 2020 7:33 AM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित शर्मा ने जड़ा 95 मीटर लंबा छक्कारोहित का जोरदार शॉट स्टेडियम के बाहर जा रही बस की छत से टकराया

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्माआईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पहले मैच से पहले मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं। मुंबई इंडियंस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से बुधवार को पोस्ट किए गए एक वीडियो में रोहित जोरदार शॉट से गेंद को मैदान के बाहर पहुंचाते नजर आ रहे हैं। 

रोहित क्रीज पर आगे बढ़कर गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का जड़ते नजर आ रहे हैं। इस शॉट की सबसे खास बात ये रही कि रोहित का ये 95 मीटर लंबा छक्का स्टेडियम के बाहर से जा रही बस की छत पर जा गिरा।  

मुंबई इंडियंस ने शेयर किया रोहित शर्मा का वीडियो

मुंबई इंडियंस ने रोहित के इस शॉट का वीडियो शेयर किया और लिखा, 'बल्लेबाज छक्का लगाते हैं, लेजेंड्स मैदान के पार पहुंचाते हैं, हिटमैन छक्का लगाते हैं+स्टेडियम के पार पहुंचाते+चलती हुई बस को हिट करते हैं।' 

रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जीते हैं चार आईपीएल खिताब

रोहित आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अब तक सर्वाधिक चार बार आईपीएल खिताब जीते हैं।

क्रिकेट टूर्नामेंट्स के कोरोना वायरस की वजह से थमने से पहले रोहित बल्ले से दमदार फॉर्म में थे। इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड दौरे पर रोहित ने केवल चार टी20 मैचों में ही 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए थे।

रविवार को बीसीसीआई द्वारा जारी आईपीएल 2020 के कार्यक्रम के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने खिताबी बचाव अभियान की शुरुआत तीन बार की  चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिालफ 19 सितंबर से करेगी। 

बीसीसीआई की रिलीज के मुताबिक, इस टूर्नामेंट के प्लेऑफ और फाइनल की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा।  

टॅग्स :रोहित शर्मामुंबई इंडियंसआईपीएल 2020इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या