आईपीएल सीजन-13 के अपने पहले ही ओवर में झटके 2 विकेट, आखिरी गेंद पर चोटिल हुए अश्विन

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को जीत के लिए 158 रन का टारगेट दिया और...

By भाषा | Published: September 20, 2020 11:01 PM

Open in App

भारत के सीनियर आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने पहले ओवर में दो विकेट लिये लेकिन इसी ओवर की आखिर गेंद पर उनके कंधे पर चोट लग गयी और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

अश्विन को पावरप्ले के आखिरी ओवर में गेंदबाजी पर लगाया गया। उन्होंने करुण नायर और निकोलस पूरण को आउट किया लेकिन अंतिम गेंद पर एक रन रोकने के प्रयास में वह डाइव लगा बैठे और चोटिल हो गये।

अश्विन दर्द से परेशान थे और वह दिल्ली के फिजियो पैट्रिक फरहार्ड के साथ के मैदान से बाहर चले गये। कंधे की चोट गंभीर होने पर उन्हें टूर्नामेंट से भी बाहर होना पड़ सकता है। पिछले सत्र में अश्विन किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)दिल्ली कैपिटल्सकिंग्स इलेवन पंजाबIPL 2020पृथ्वी शॉरविचंद्रन अश्विन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या