IPL 13: यूएई पहुंचे दिल्ली कैपिटल्स के नए बॉलिंग कोच रेयान हैरिस, 6 दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे

फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रेयान हैरिस को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: August 28, 2020 8:36 PM

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के चलते इस बार भारत से बाहर खेला जाएगा आईपीएल।दिल्ली कैपिटल्स ने रेयान हैरिस को नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया।यूएई पहुंच चुके रेयान हैरिस।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन-13 की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसका आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होना है। सभी 8 टीमें इसके लिए यूएई पहुंच चुके हैं और अब दिल्ली कैपिटल्स के नए गेंदबाजी कोच रेयान हैरिस 28 अगस्त को दुबई पहुंच गए हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हैरिस से पहले हेड कोच रिकी पोंटिंग गुरुवार सुबह दुबई आ गए थे। अब ये दोनों 6 दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे।

रेयान हैरिस ने ली हमवतन जेम्स होप्स की जगह

40 वर्षीय रेयान हैरिस ने हमवतन जेम्स होप्स की जगह ली है। होप्स ने 2018 और 2019 में कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाई थी, लेकिन इस बार निजी कारणों से टीम से नहीं जुड़ पाए।

दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के बाद हैरिस ने कहा, ‘‘मैं आईपीएल में वापसी करके खुश हूं। यह आईपीएल ट्रॉफी हासिल करने के फ्रेंचाइजी के लक्ष्य में मदद करने का बहुत बड़ा मौका है। दिल्ली कैपिटल्स के पास प्रभावशाली गेंदबाज हैं और मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।’’

रेयान हैरिस के प्रदर्शन पर एक नजर

रेयान हैरिस ने टेस्ट क्रिकेट में 113, वनडे में 44 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में चार विकेट लिये हैं। वह 2009 में आईपीएल जीतने वाली डेक्कन चार्जर्स टीम के सदस्य थे। चोटों के कारण उन्होंने 2015 में संन्यास ले लिया था।

बिग बैश समेत आईपीएल में भी दे चुके कोचिंग

इसके बाद हैरिस ऑस्ट्रेलियाई टीम और बिग बैश टीम ब्रिस्बेन हीट के साथ गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे थे। वह यहां तक कि आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं।

रेयान हैरिस साल 2009 में आईपीएल जीतने वाली डेक्कन चार्जर्स टीम के सदस्य रह चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का कोचिंग स्टाफ

रेयान हैरिस के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग, मोहम्मद कैफ, सैमुअल बद्री और विजय दहिया शामिल हैं।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2020दिल्ली कैपिटल्सरिकी पोंटिंगसंयुक्त अरब अमीरात

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या