IPL 2019: युवराज सिंह की 'अनोखी' तैयारी, धोनी का चर्चित 'हेलिकॉप्टर शॉट' लगाते दिखे, वीडियो वायरल

Yuvraj Singh: आईपीएल 2019 की तैयारियों में जुटे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह नेट्स में एमएस धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट को लगाने की कोशिश करते दिखे

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: March 10, 2019 17:07 IST

Open in App

युवराज सिंह 23 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2019 की तैयारियों में जुटे हैं। युवराज सिंह को आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ रुपये में साइन किया है। बाएं हाथ का ये स्टार बल्लेबाज पिछले कई सीजन की नाकामियों को पीछे छोड़ते हुए इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए अपी छाप छोड़ने के लिए बेताब है। 

हाल ही में युवराज सिंह आने वाले आईपीएल सीजन की तैयारियों के लिए नेट्स में प्रैक्टिस करते नजर आए। युवराज इस प्रैक्टिस सेशन के दौरान एमएस धोनी का चर्चित 'हेलिकॉप्टर शॉट' लगाते नजर आए। 

इस प्रैक्टिस सेशन में युवराज सिंह काफी अच्छी लय में नजर आ रहे थे और इसी दौरान वह एक स्पिन गेंदबाज के खिलाफ धोनी का चर्चित हेलिकॉप्टर शॉट लगाते नजर आए।

ये पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी ने धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट लगाने की कोशिश की है। इससे पहले राशिद खान और मोहम्मद शहजाद भी धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट को खेलने की कोशिश कर चुके हैं। लेकिन युवराज सिंह धोनी के इस चर्चित शॉट का उपयोग आईपीएल 2019 में करने की कोशिश करेंगे।युवराज सिंह की नई टीम मुंबई इंडियंस अपने चौथे आईपीएल खिताब जीतने की उम्मीद में उतरेगी। पिछले सीजन में मुंबई की टीम निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी और पांचवें नंबर पर रही थी। मुंबई आईपीएल 2019 में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। 

टॅग्स :युवराज सिंहएमएस धोनीइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)मुंबई इंडियंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या